डोल ग्यारस की पौराणिक कथा
डोल ग्यारस की पौराणिक कथा
Share:

भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की एकादशी को  परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं इसे डोल ग्यारस के नाम से जाना जाता है। डोल ग्यारस एवं परिवर्तिनी एकादशी को जलझूलनी ग्यारस भी कहा जाता है।  

डोल ग्यारस एवं परिवर्तन एकादशी का महत्व

कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने करवट बदली थी इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से सभी दुख दूर होकर मुक्ति मिलती है । इस दिन को व्रत करने से वाजपेई यज्ञ का फल मिलता है । डोल ग्यारस वाले दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप का जलवा पूजन किया गया था इसलिए इसे डोल ग्यारस कहा जाता है । इसी दिन राजा बलि से भगवान विष्णु ने वामन रूप में उनका सर्वस्व दान में मांग लिया था एवं उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने अपनी एक प्रतिमा को राजा बलि को सौंप दिया इसी वजह से इसे वामन ग्यारस भी कहा जाता है।  

परिवर्तिनी एकादशी को डोल ग्यारस क्यों कहा जाता है।

कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप बालमुकुंद को एक डोल में विराजमान करके उनकी शोभायात्रा निकाली जाती है ,इसलिए इसे डोल ग्यारस कहा जाता है।  ढोल ग्यारस के त्यौहार पर सभी कृष्ण मंदिरों में पूजा पाठ की जाती है।  भगवान कृष्ण की मूर्ति को एक ढोल में विराजमान कर उनको नगर का भ्रमण कराया जाता है। इस अवसर पर कई शहरों में मेले चल समारोह  अखाड़ों   का प्रदर्शन भी किया जाता है ,इसके साथ ही डोल ग्यारस पर भगवान राधा कृष्ण के एक से बढ़कर एक नयनाभिराम विद्युत सज्जित झांकी निकाली जाती है।
 
आइए जानते हैं कि डोल ग्यारस क्यों मनाई जाती है।

श्री कृष्ण के जन्म के 16 दिन माता यशोदा ने उनका जलवा पूजन किया था जब से इस दिन को डोल ग्यारस के रूप में मनाया जाता है । जलवा पूजन को कुआं पूजन भी कहा जाता है।

डोल ग्यारस व्रत की विधि

डोल ग्यारस के व्रत में  धूप, दीप,और पुष्प आदि से पूजन किया जाता है साथ ही कुंभ भी स्थापित किए जाते हैं। 7 कुंभ में अलग-अलग सात प्रकार के धान में भरे जाते हैं। इस दिन सात अनाजों में गेहूं ,उड़द, मूंग ,चना चावल और मसूर है। कहा जाता है एकादशी तिथि से पूर्व की तिथि अर्थात दशमी तिथि के दिन इनमें से किसी धान्य का सेवन नहीं करना चाहिए। कुंभ के ऊपर श्री विष्णु जी की मूर्ति रख पूजा की जाती है इस व्रत को करने के बाद रात में भगवान विष्णु जी का पाठ का जागरण करना चाहिए ।

आज इन राशिवालों को मिलेगा शादी का ऑफर, जानिए अपना राशिफल

बिगड़ते मौसम पर कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील

आज इन राशिवालों को मिलेगा शादी का ऑफर, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -