गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। जी हाँ, इस मामले में मिली जानकारी के तहत मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। खबरों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद मकान मालिक ने खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले को गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
यहाँ मंगलवार की सुबह-सुबह थाने पहुंचे एक शख्स ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने पांच लोगों को मार डाला है। जैसे ही पुलिस ने उस शख्स की बातें सुनी पुलिस हैरान रह गई। उसके बाद पुलिस ने आनन-फानन टीम के साथ निकलना उचित समझा। उसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची तो देखा कि वाकई उस शख्स ने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी थी। यह सब देखने के बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है आरोपी ने जो बयान दिया है उसमे उसने बताया है कि उसे शक था कि उसकी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंध बन गए हैं। इस बात को जानने के बाद उसने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है, 'शख्स की स्वीकारोक्ति के अतिरिक्त घटना के अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।'
'हमारा कोई देश नहीं बचा..', मीडिया के सामने छलका दिल्ली आए अफ़ग़ानियों का दर्द
कोरोना से अभी तक नहीं उबरा महाराष्ट्र और डेल्टा प्लस वेरिएंट ने दिखा दिया अपना रूप