पहले पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब पीड़िता बोली- वो मेरे पिता समान
पहले पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अब पीड़िता बोली- वो मेरे पिता समान
Share:

नई दिल्ली: पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बीच गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है और अब उसने गायत्री प्रजापति को अपने पिता के समान कहा है. गायत्री प्रसाद प्रजापति दुष्कर्म मामले में अब एक नया मोड़ आया है.

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान करार दिया है. गायत्री प्रसाद प्रजापति पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका संबंध पिता और बेटी का है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं. वहीं इसको लेकर महिला की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है. 

वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से महिला ने आग्रह किया है कि वकील राम सिंह मुख्य आरोपी है, उसकी जांच की जाए. वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी लिखवा रहा है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चहिए. इसके विपरीत वह खुद एफआईआर दर्ज करवा रहा है. बता दें कि गायत्री प्रजापति से करोड़ों की प्रॉपर्टी पाने के बाद महिला ने अपने कथित पति राम सिंह पर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस के अनुसार, गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को गायत्री की तरफ से मकान और प्लॉट दिया गया था.

अमेरिका के एक मॉल में अचानक शुरू हुई फायरिंग, मचा तहलका

अमेरिका के इस जंगल में आग ने मचाई तबाही, शिकार हुए 30 लोग

तेलंगाना में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -