फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मिलेगा ऑस्कर, विवेक अग्निहोत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मिलेगा ऑस्कर, विवेक अग्निहोत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Share:

कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तान इन दिनों सबसे अधिक सुर्ख़ियों में है। जी दरअसल इस दास्तान पर दिखाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) अब लोगों के लिए एक इमोशन बन चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इन सभी के बीच बीती रात ही मुंबई में आम जनता के लिए द कश्मीर फाइल्स की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं इस दौरान विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों के बीच आकर उनकी बात भी सुनी। जी हाँ और अब इस स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला विवेक अग्निहोत्री से पूछ रही है कि आम जनता इस फिल्म को ऑस्कर के लिए किस तरह से नॉमिनेट करवा सकती हैं? वहीं इस सवाल पर विवेक अग्निहोत्री का जवाब अब लोगों का दिल जीत रहा है। आप देख सकते हैं ऑस्कर से जुड़ा सवाल सुनते ही विवेक अग्निहोत्री सिर्फ इतना ही कहते हैं, 'बस आप इतना कीजिए..उनका साथ दीजिए...उन्हें ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह हमसे अलग हैं..हम कटे फटे हुए हैं। उनका जो आशीर्वाद होगा उससे तो बड़े-बड़े रास्ते खुल जाते हैं। हिमालय भी मिल जाएगा।'

इस समय विवेक अग्निहोत्री का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफों के पूल बाँध रहा है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किया गया है। जी हाँ और इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा के साथ-साथ बिहार शामिल है।

The Kashmir Files: 'राहुल जी, आपकी दादी की राय अलग थी', कांग्रेस के ट्वीट्स पर बोले विवेक अग्निहोत्री

इस ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने दिखाया दम, किन्नरों की तरह तालियां बजाने से किया मना

'बंगाल अगला कश्मीर बनेगा, ममता वही कर रही जो...', कश्मीर फाइल्स देखकर भावुक हुए गिरिराज सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -