जल्द बंद हो जाएगा आपका फेवरेट शो!
जल्द बंद हो जाएगा आपका फेवरेट शो!
Share:

कपिल शर्मा एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं यह तो आप जानते ही होंगे। उनका कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को लोग खूब पसंद करते हैं। वैसे यह शो हमेशा से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे इस शो में बॉलीवुड और छोटे पर्दे से कई सारे गेस्ट्स शिरकत करते हैं और अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। आपको पता ही होगा लॉकडाउन के बाद से यह शो दोबारा से शुरू हुआ और लगातार फैन्स का एंटरटेनमेंट कर रहा है।

अब हाल ही में आई खबर के मुताबिक जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' का ये सीजन खत्म होने जा रहा है। सुनकर आपका दिल टूट गया होगा लेकिन यह सच है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स को मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' का ये सीजन अब ऑफ एयर होने जा रहा है। इस खबर को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होने वाली है। खबरों के अनुसार इस सीजन के खत्म होने के बाद इसका दूसरा सीजन लाया जाने वाला है। आप तो जानते ही होंगे यह शो काफी सक्सेसफुल रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि शो में कपिल शर्मा के अलावा भारती सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरण सिंह नजर आते हैं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट्स को मानें तो मेकर्स शो को यहीं पर खत्म करने का प्लान कर चुके हैं।

अब शो के नए सीजन के साथ वापसी होने वाली है। कई लोगों का यह मानना है कि ऐसा कपिल शर्मा के वर्क कमिटमेंट्स की वजह से हो रहा है। जी दरअसल जल्द ही कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो शेयर किया था जो आपने देखा ही होगा। वैसे अब यह देखना होगा कब होती है शो के इस सीजन को बंद होने को लेकर अनाउंसमेंट।

वरुण धवन ने रचाई नताशा से शादी, यहाँ देखिये शादी के एल्बम

आंध्रा में आशा कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा, 19 जनवरी को लगी थी 'कोरोना वैक्सीन'

क्या है आज का पंचांग, जानिए यहाँ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -