सुनील ग्रोवर के बेटे को नहीं पसंद उनका गुत्थी बनना, अभिनेता ने किया खुलासा
सुनील ग्रोवर के बेटे को नहीं पसंद उनका गुत्थी बनना, अभिनेता ने किया खुलासा
Share:

टीवी के कॉमेडी शो में कभी गुत्थी तो कभी डॉ. मशहूर गुलाटी बनने के बाद अब सुनील ग्रोवर एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने यह खुलासा किया है कि उनका बेटा उन्हें आगे गुत्थी के किरदार में नहीं देखना चाहता। एक मशहूर न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर ने यह खुलासा किया है। वैसे उनके इस बयान को द कपिल शर्मा शो पर अपनी वापसी को लेकर उनका जवाब माना जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

एक मशहूर न्यूज चैनल के साथ हुई लाइव चैट में कहा कि, ''मेरे बेटे मोहन ने मुझे स्क्रीन पर गुत्थी का किरदार निभाने के लिए मना किया है। मोहन का कहना है टीवी पर पिता को महिला के रूप में देखकर उसके दोस्त मजाक उड़ाते हैं।' केवल यही नहीं सुनील ने यह भी बताया कि उन्होंने मोहन को समझाया कि गुत्थी को सभी प्यार करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे को यह भी बताया कि यह उनका काम है। अब सुनील का यह कहना है कि, 'गुत्थी कभी मेरे लिए महिला नहीं रही। वह हमेशा मेरे लिए किरदार रही।'

इसी के साथ सुनील ने बताया उनके बेटे को उनका दूसरा किरदार डॉ. मशहूर गुलाटी काफी पसंद है। सामने आने वाली खबरों के अनुसार द कपिल शर्मा की एक बार फिर टीवी पर वापसी हो रही है। ऐसे में यह खबरें भी तेज हैं कि सुनील ग्रोवर एक बार फिर इस शो में दिखाई दे सकते हैं। हालाँकि सुनील का कहना है ऐसा कुछ नहीं है और आगे उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई प्रोजेक्ट ऐसा हुआ तो आगे देखेंगे। वैसे काम के बारे में बात करें तो इन दिनों सुनील क्राइम कॉमेडी वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में दिखाई दे रहे हैं।

आज कब है शुभ मुहूर्त और राहुकाल, यहाँ जानिए आज का पंचांग

सीएम ममता बनर्जी ने कोवैक्सिन की मंजूरी में तेजी लाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

ईरान में नए राष्ट्रपति के आने के बाद परमाणु वार्ता पर मंडरा रहा है संकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -