वारंटी को पकड़ने गए दारोगा को मारी गोली
वारंटी को पकड़ने गए दारोगा को मारी गोली
Share:

उत्तर प्रदेश / आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस वालों को बुरी तरह मारापीटा और उनके असलहे छीन लिए। इस बीच कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। फायरिंग में एक दारोगा के सीने पर गोली लगी, जबकि दो सिपाही भी घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी ग्रामीणों व पुलिस के बीच संघर्ष हुआ। घायल दारोगा व सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद निबोहरा के साबेद गांव निवासी विनोद निषाद के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

बताया जाता है कि रविवार रात दारोगा सुधीर कुमार आधा दर्जन सिपाहियों के साथ जीप से गांव पहुंचे। घेराबंदी कर विनोद के घर दबिश दी। पुलिस को देख लोगों ने उनको घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए उनको बुरी तरह पीटा और असलहे भी छीन लिए। बताया जाता है कि इस बीच आरोपी विनोद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली दारोगा सुधीर को लगी, जबकि सिपाही वीरेंद्र व बलवीर भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पुलिस डीआईजी, एससएपी और कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। इसके बाद भी पुलिस व ग्रामीणों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने किसी तरह आरोपी विनोद को पकड़ लिया और पुलिस के लूटे गए असलहे भी बरामद किए। घायल दारोगा व सिपाहियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -