Tauktae तूफान में डूबे जहाज पी-305 पर सवार 186 लोगों को इंडियन नेवी ने बचाया, 50 अब भी लापता
Tauktae तूफान में डूबे जहाज पी-305 पर सवार 186 लोगों को इंडियन नेवी ने बचाया, 50 अब भी लापता
Share:

नई दिल्ली: Tauktae तूफान आखिरकार गुजर गया है, किन्तु अपने पीछे यह चक्रवात तबाही का मंजर छोड़ गया है। तूफान में फंसकर अरब सागर में डूबे जहाज पी-305 बार्ज में सवार 273 लोगों में से अब तक 188 लोगों को इंडियन नेवी ने रेस्क्यू कर लिया है, इनमे से 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

नौसेना के एक अधिकारी के अनुसार, यह छोटा जहाज था जो मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर खड़ा था, चक्रवात में फंसने के बाद यह डूब गया था। इस बीच भारतीय नौसेना ने बताया है कि युद्धपोत INS कोच्चि पी-305 से बचाए गए 186 लोगों में से 125 लोगों को लेकर बुधवार (19 मई 2021) सुबह मुंबई पहुँचा। उसके साथ 22 लोगो के शवों को भी साथ लाया गया। नेवी के प्रवक्ता के अनुसार, INS तेग, INS बेतवा, INS ब्यास, पी8I विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालाँकि, वक़्त बीतने के साथ ही लोगों के बचने की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं। दूसरी तरफ नेवी और कोस्ट गार्ड की टीम ने गाल कंस्ट्रक्टर में फंसे 137 लोगों को मंगलवार (18 मई 2021) को सुरक्षित बचा लिया था।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बार्ज एसएस-3 पर मौजूद 196 लोग और ऑयल रिग (तेल का कुँआ) सागर भूषण पर मौजूद 101 लोग सुरक्षित हैं। सभी को तट पर लाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव ने इस बचाव अभियान को बीते 4 दशक का सबसे मुश्किल अभियान बताया है।

विदेशी प्रोपोगंडा को 'बेनकाब' करेगा DD नेशनल, जल्द शुरू होगा दूरदर्शन का 'इंटरनेशनल चैनल'

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें क्या है कीमत?

बिटकॉइन की कीमतों में काफी समय बाद पहली बार आई भारी गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -