देश की बेरुखी से भारतीय हाँकी टीम नाराज
देश की बेरुखी से भारतीय हाँकी टीम नाराज
Share:

नई दिल्ली. बेल्जियम में 20 जून से शुरू हो रही फिंट्रो हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ीयों ने नाराजगी जाहिर करते हुए यू-ट्यूब पर एक विडियो अपलोड किया है। भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर लोगों के उपर सवार रहती है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि लोगों को किसी और खेलों से कोई लगाव ही नहीं है। भारत में क्रिकेट एक धर्म बन गया है इसी वजह से अन्य खेल विकसित नहीं हो पा रहे है। इन सब के बीच अन्य खेलों को किस तरह लोगों कि बेरुखी का सामना करना पद रहा है इसी बात को एक टीवी एड में दिखाने की कोशिश की गयी है।

हमारे यहाँ क्रिकेट को ही अपना मुखी खेल माना जाता है और इसी की सफलता और असफलता से लोगों को मतलब रहता है बाकि खेल के खिलाड़ियों को न तो उतना पैसा मिलता है और न ही सम्मान। याद हो कि इंडियन हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराकर सीरीज जीती थी। वहीं, पाकिस्तान को हराकर एशियन आलोंपिक गेम्स में क्वालीफाई किया है। इतना सब कुछ करने के बाद भी खिलाडिय़ों को इतना प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है। इस वीडियो में हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह, विरेंद्र लाकरा व श्रीजेश रवींद्रन को प्रेस कॉन्फ्रैंस को संबोधित कर रहे हैं।

इस दौरान हॉकी टीम के कप्तान से पूछा गया है कि बेल्जियम में भारतीय हॉकी टीम का भविष्य क्या होगा? इसका जवाब कप्तान सरदार सिंह ने देते हुए कहा कि भविष्य ही तो बना रहे हैं, लेकिन इससे पहले जो हुआ वह आप सभी को पता है। उन्होंने कहा की हॉकी की हिस्ट्री में ऐसा 15 साल तक नहीं हुआ था। वहीं, टीम के अन्य खिलाड़ी श्रीजेश ने बताया कि इंडियन हॉकी टीम ने विश्व की टॉप-5 टीमों को हराया है। इसके बावजूद भी भारतीय हॉकी टीम को इतना प्रोत्साहन नहीं मिल पाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -