पत्नी को दोस्तों के साथ सुलाना चाहता था पति, नहीं मानी तो कर दी हत्या फिर शव के साथ...
पत्नी को दोस्तों के साथ सुलाना चाहता था पति, नहीं मानी तो कर दी हत्या फिर शव के साथ...
Share:

पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक महिला को उसके पति ने बेरहमी से मार डाला। फिर उसकी लाश को कड़ाही में उबाल दिया। दरअसल, कराची के समीप गुलशन-ए-इकबाल नामक क्षेत्र है। यहां आशिक हुसैन नामक व्यक्ति पत्नी नरगिस एवं 6 बच्चों के साथ रहता था। ये सभी एक वीरान स्कूल में रहते थे। दरअसल, ये विद्यालय बहुत वीरान जगह में था इसलिए इसे जल्द ही बंद कर दिया गया। मगर इसके मालिक ने आशिक हुसैन को इसकी चौकीदारी करने के लिए रखा था। इसलिए परिवार के साथ वह यहीं रहने लगा।

13 अप्रैल 2022 की अल सुबह 3 बजे घर के सभी बच्चे आराम से सो रहे थे। तभी आशिक की बड़ी बेटी की अचानक से नींद खुली। दरअसल, उसने किसी के चीखने की आवाज सुनी थी। इसी से उसकी नींद टूट गई तथा वह उठ गई। वह उस कमरे की तरफ जाने लगी जहां से उसे चीखने की आवाज आ रही थी। वह कमरा था उसके पिता आशिक एवं मां नरगिस का। उसके माता-पिता किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे थे। तभी अचानक से उसकी मां की आवाज दबी हुई सी आने लगी। बेटी डरकर दीवार के पास बने एक छेद से भीतर देखने लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसकी मां जमीन पर पड़ी हुई है तथा उसके पिता ने उसकी मां का चेहरा तकिए से दबा रखा है। उसकी मां स्वयं को बचाने के लिए चीख रही थी। मगर उस वीरान स्कूल के आस-पास कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो उसकी मां की चीख सुन सके। तभी उसकी मां की चीख बंद हो गई। शिक ने उसे मार डाला था।

वही यह नजारा देखकर आशिक की बेटी डर गई। मगर उसे कहां पता था कि उसकी मां की लाश के साथ क्या कुछ होने वाला था। वह डर के मारे वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। 3 घंटे पश्चात् उसे होश आया तो उसे दोबारा से वह नजारा आंखों के सामने नजर आने लगा। मगर उसे तब लगा कि शायद उसने कोई सपना देखा होगा। मगर कुछ ही सेकंड के बाद वह समझ गई कि यह कोई सपना नहीं है। उसके पिता ने उसकी ही आंखों के सामने उसकी मां को मार डाला था। तभी वह वहां बेहोश होकर गिर पड़ी थी। वह दौड़कर उस कमरे में गई जहां उसके भाई-बहन सो रहे थे। उसने सभी को बताया कि पिता ने उनकी मां को मार डाला है। सभी बच्चे तुरंत वहां से निकलकर बाहर आ गए। तभी उनकी नजर विद्यालय के सामने बनी कैंटीन पर पड़ी। बड़ी बेटी ने बाकी बच्चों को वहीं रहने के लिए बोला तथा स्वयं उस कैंटीन की ओर देखने गई। उसे लग रहा था जैसे वहां अंदर कुछ हो रहा है। जैसे ही उसने अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि बड़ी सी भट्ठी जल रही है। उस पर एक कड़ाही रखी हुई है जिसमें कुछ पक रहा था। उसी के पास में उसके पिता खड़े हैं जो कि खून से लथपथ हालत में हैं। तभी उसकी नजर पिता के पास रखी एक कटी हुई इंसानी टांग पर पड़ी। वह कुछ भी बोल नहीं पाई। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। यह सब देखते ही लड़की वहां से भाग खड़ी हुई। अब प्रातः भी हो गई थी। तो जैसे ही लड़की को कुछ लोग नजर आए, उसने पूरी बात उन्हें बताई। उन लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। खबर प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उस दृश्य को देखते ही उनके भी होश उड़ गए।

उन्होंने पाया कि आशिक 3 बच्चों को लेकर वहां से भाग चुका है। मगर उस भट्ठी में आग अब भी जल रही थी। आग को तुरंत बुझाया गया। कड़ाही को खोला तो देखा कि उसमें नरगिस की लाश को पकाया जा रहा था। दरअसल, नरगिस की लाश कड़ाही में फिट नहीं आ रही थी। इसलिए आशिक ने उसके पैरों को काटकर वहीं फेंक दिया था। जबकि, शेष शरीर को कढ़ाई में डालकर पकाने लगा था। जैसे ही पुलिस ने नरगिस का हाथ पकड़कर उसे निकालना चाहा तो वह अलग हो गया। क्योंकि उसका शरीर पूरी तरह गल चुका था। पुलिस ने जैसे-तैसे लाश को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिर पुलिस ने जब नरगिस के भाई और बेटी से पूछताछ की तो बेहद हैरान कर देने वाली बात सामने आई। दोनों ने बताया कि आशिक रोज शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। दरअसल, आशिक के पास रुपयों की तंगी थी। इसलिए वह पत्नी नरगिस को वैश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहता था। जिससे उससे जो पैसा मिले उनसे वह ऐश कर सके। वह रोज अपने दोस्तों को घर लाता तथा नरगिस को उनके साथ रात गुजारने को बोलता। मगर नरगिस इसका विरोध करती थी। उसने कभी अपनी इज्जत के साथ किसी को खेलने नहीं दिया। नरगिस हमेशा बोलती थी कि वह मर जाएगी मगर अपनी इज्जत का सौदा नहीं होने देगी। हुआ भी यहीं। नरगिस को आखिरकार उसके पति ने बेरहमी से मार ही डाला। मामले को लेकर SHO सलीम ने बताया कि आज से पहले उन्होंने अपने कार्यकाल में इससे खतरनाक केस न कभी देखा और न सुना।

इंदौर: चाइनीज़ मांझा बेचने वाले दो व्यापारियों पर लगा रासुका

शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, दौड़े-दौड़े पुलिस के पास पहुंचा पूरा परिवार

बस रुकवाकर शख्स ने मारी छात्रा को गोली, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -