रेसलिंग शो में खली हुए घायल, ICU में भर्ती
रेसलिंग शो में खली हुए घायल, ICU में भर्ती
Share:

भारत के जानेमाने और मशहूर रेसलर द ग्रेट खली 'द खली रिटर्न्स' रेसलिंग शो में बीती रात फाइट के दौरान माइक नॉक्स और ब्रॉडी स्टील सहित तीन रेसलर ने द ग्रेट खली पर प्रहार कर दिया। द ग्रेट खली की आंख के ऊपर कट लग जाने से उनका बेहद खून बह गया। द ग्रेट खली को आंख के आलावा सिर व छाती पर भी चोटें आई हैं।

द ग्रेट खली को गंभीर हालत में हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। द ग्रेट खली की खून भरी हालत को देखर स्टेडियम में दर्शक गुस्से में लाल-पीले हो गए और स्टेडियम में बैठे दर्शको ने रिंग में पानी की खाली बोतले फेंकनी शुरू कर दी। 

स्टेडियम में दर्शक पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करनी पड़ी, जिससे माहौल बिगड़ गया और रिंग में भगदड़ मच गई। इस माहौल को ध्यान में रखते हुए फाइट बीच में ही रद्द कर दी गई। और किसी को भी विजेता घोषित नहीं किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -