मीडिया के सामने आकर रो पड़े 'The Great Khali', वीडियो हो रहा वायरल
मीडिया के सामने आकर रो पड़े 'The Great Khali', वीडियो हो रहा वायरल
Share:

भारत के दिग्गज प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली (जिन्हें दलीप सिंह राणा के नाम से भी जाना जाता है) ने अपने फैंस का हमेशा मनोरंजन किया है। कुश्ती शो डब्ल्यूडब्ल्यूई हो या बॉलीवुड फिल्मों में उनकी भूमिका, सभी बेहतरीन रही। आपको बता दें कि खली ने हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है। अब इन सभी के बीच खली का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि खली का जन्म धीरैना, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था, हालाँकि क्या आप यकीन करेंगे कि 7 फीट का ये विशाल इंसान अपने भीतर काफी नरम व्यक्तित्व को भी रखता है। जी दरअसल इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें द ग्रेट खली को मीडिया के सामने रोते हुए देखा गया था। आपको बता दें कि पूर्व WWE स्टार को नीली स्लीवलेस हुडी टी-शर्ट में देखा गया था और वह अपने जिम जाने के लिए पहुंचे थे। जी दरअसल मशहूर अकाउंट विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, पहलवान को कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए देखा गया और फिर मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया।

इस वीडियो में फिर कोई व्यक्ति द ग्रेट खली से उनके जन्मदिन के लिए उनकी योजनाओं के बारे में पूछता है। यह सुनते ही खली अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं और उनके आंसू छलक पड़ते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि अपने जन्मदिन के सवाल पर वह इतने इमोशनल क्यों हुए? कई फैंस उनसे यह पूछ रहे हैं, हालाँकि जवाब अब तक नहीं मिल पाया है।

इस मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, कार दुर्घटना के बाद थीं अस्पताल में भर्ती

'मुस्लिमों ने हमेशा सिखों को कमज़ोर किया..', आमिर खान की फिल्म पर क्यों भड़के इंग्लिश क्रिकेटर ?

दूसरे दिन धड़ाम से गिरी आमिर-अक्षय की फिल्म, कमाई में आई 25 से 35 प्रतिशत कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -