एक बार फिर दिखेगा ‘नादिया सिंह’ का शानदार एक्शन, जानिए कब रिलीज हो रही सिटाडेल-2
एक बार फिर दिखेगा ‘नादिया सिंह’ का शानदार एक्शन, जानिए कब रिलीज हो रही सिटाडेल-2
Share:

200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर पर बहुत भारी रूप से कामयाब हो चुकी है। हर एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से लबालब यह शो ऑडियंस को उनकी सीट पर टिके रहने के लिए मजबूर करने का काम करती है। प्रियंका को ‘नादिया सिंह’ के करैक्टर के लिए खूब प्रशंसा मिली और सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा और हलचल इस बात का प्रूफ है। जैसे कि पहले सीजन का अंतिम एपिसोड आज रिलीज कर दिया गया है, प्रियंका ने ऑफिश्यल रूप से अनाउंस किया है कि सीजन 2 की शूटिंग अभी जारी है और उनके फैंस के लिए इससे अधिक अच्छी खबर और क्या होने वाली है।

जो रूसो द्वारा निर्देशित इस शो के हर एपिसोड में आपको उनके बेहतरीन निर्देशन का टच साफ दिखाई देने वाला है। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि प्रियंका ने 80% एक्शन बिना बॉडी डबल के किए हैं, जिनको करते हुए उन्हें बहुत गहरी चोट भी आई, जिसे वह हर स्थान पर ताज की तरह फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। नादिया के करैक्टर को बारीकी से दर्शाने के लिए उन्होंने 6 भाषाएं सीखीं।

खबरों का कहना है कि प्रियंका की सिटाडेल की वजह से अमेज़न प्राइम वीडियो की व्यूअरशिप में 25 % की वृद्धि देखने के लिए मिली है। ग्लोबल लेवल पर हॉटेस्ट नई रिलीज़ में शो को पहले पायदान का दर्जा प्राप्त हो गया है। सिटाडेल में कई सारें साउथ एशियाई एक्टर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाया है। प्रियंका साउथ एशियाई टैलेंट्स को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने के लिए एक पायनियर के रूप में साबित हो गई है। जिन्होंने एक्टर्स को वह पहचान दिलवाई, इसमें वह हक़दार हैं। 

इस  वर्ष प्रियंका अपने हर एक प्रोजेक्ट में उन्हें दिए हुए किरदार को बड़ी सादगी और सहजता से निभा के लिए भी पहचानी जाती है। चाहे वह उनका मेट गाला का लुक हो, सिटाडेल में उनका एक्शन या लव अगेन ही क्यों न हो। सिटाडेल के अलावा उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले ज़रा लाइन में है। 

'डायरेक्टर मेरा अंडरवियर देखना चाहता था..21 साल बाद प्रियंका का छलका दर्द

बैकलेस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का फोटो देख छूटे फैंस के पसीने

लकड़ी के बॉक्स में मिला इस अभिनेता का शव, 4 माह से थे लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -