मोदी सरकार JNU विवादो को नजर-अंदाज कर रही है - सोनिया गाँधी
मोदी सरकार JNU विवादो को नजर-अंदाज कर रही है - सोनिया गाँधी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने JNU विवादो पर अब तक कोई ठोस कदम नही उठाये जाने पर मोदी सरकार को दोषी ठहराया है। सोनिया गाँधी ने केंद्र सरकार पर होश खो जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि, मोदी सरकार हाथ पर हाथ रखने के सिवाय कुछ नही कर रही है। सोनिया गाँधी का यह मानना है कि, JNU मामले ने देश के गौरव को ठेस पहुचाई है, जिससे देश की अखंडता भंग हुई है। इसके बावजूद मोदी सरकार की ओर से किसी फैसले का जनता के सामने नही आने पर, सोनिया गाँधी ने उन्हे दोषी ठहराया है।

सोनिया गाँधी ने कहा कि, विगत दो सत्रो के बाद संसद इस मामले को लेकर मंगलवार को और भी ज्यादा हलचल में रहेगा। देश के खिलाफ JNU छात्रो के नारेबाजी के इस कारनामे के खिलाफ मोदी सरकार की इतनी चुप्पी होने पर सोनिया गाँधी ने बहुत खेद जताया है। काले धन को लाने से लेकर अब JNU विवादो को नजर-अंदाज करने के लिए कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलो ने केंद्र सरकार पर इल्जाम लगाये है। कांग्रेस के पिछले कई मुद्दो को नकारने का आरोप, सोनिया गाँधी ने सीडब्ल्यूसी बैठक मे BJP पर लगाया।

छात्रो के इस तरह देशद्रोही नारेबाजी लगाने के कारण पुरे भारत देश को हक्का-बक्का कर दिया है। जिससे कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य सहयोगी दलो ने भारतीय जनता पार्टी को दोषी बताया है। आशा है कि मंगलवार को संसद मे JNU विवाद पर दोषी छात्रो के खिलाफ, कांग्रेस शक्त कदम उठाने की पूरी कोशिश करेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -