इस राज्य के किसानों को सरकार दे रही है 3 लाख रूपये! जानिए कैसे?
इस राज्य के किसानों को सरकार दे रही है 3 लाख रूपये! जानिए कैसे?
Share:

रायपुर: किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें सुविधा देने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकारें निरंतर काम करती रहती हैं। केंद्र सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाती रहती है तो वहीं, प्रदेश सरकारें भी अलग-अलग प्रकार की योजनाएं लाती रहती है। इसी कड़ी में हॉर्टिकल्चर फसलों मतलब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बिना इंटरेस्ट रेट पर शॉर्ट टर्म लोन देने का निर्णय लिया है। 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये घोषणा की है कि प्रदेश के किसानों को जीरो इंटरेस्ट रेट पर 3 लाख तक का लोन दिया जाएगा। इस लोन के माध्यम से किसान हॉर्टिकल्चर फसलें जैसे मक्का, मूंगफली आदि की खेती कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों के कौशल को निखारने के लिए उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी ट्रेनिंग एवं उन्नत खेती के लिए सिंचाई समेत विभिन्न उपकरणों पर अनुदान भी सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ में हार्टिकल्चर फसलों का क्षेत्रफल 834.311 हेक्टेयर है तथा उत्पादन 11236.447 मीट्रिक टन है। सरकार की इस स्कीम के तहत किसान हॉर्टिकल्चर की खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों से खा चर्चा में बताया कि हॉर्टिकल्चर फसलों की खेती पारंपरिक खेती की तुलना में 3 गुना ज्यादा लाभदायी है। यह स्कीम न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में हॉर्टिकल्चर खेती को बढ़ावा देगी। इसी तरह सरंक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, शेड नेट हाउस आदि लगाने के लिए भी अनुदान देती है। साथ ही, किसानों को निरंतर किसान कॉल सेंटर से खेती को लेकर मार्गदर्शन दिया जाता है। किसान 1800-180-1511 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

हजारीबाग में बरामद हुआ 20 किलो IED, मचा हड़कंप

'नाक' की लड़ाई ने छीन लिया चाचा का कान, हैरान कर देने वाला है मामला

वरमाला होते ही डीजे की धुन पर नाच रहे थे बाराती, अचानक दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -