शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाना सरकार की तानाशाही - प्रियंका वाड्रा
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाना सरकार की तानाशाही - प्रियंका वाड्रा
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार करने को विपक्षी पार्टियों ने गलत बताया है। कांग्रेस ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार कृषकों की आवाज सुनने की जगह उन पर सर्दियों में पानी की बौछार और लाठियां बरसा रही है जो उसके तानाशाही होने का सबूत है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों पर पानी की बौछार मारे जाने का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि 'किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।'

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि आखिर ‘दिल्ली दरबार’ के लिए किसान कब से खतरा हो गए ?  सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण ठंड के बीच अपनी जायज मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से दिल्ली आ रहे किसानों को जबरदस्ती बलपूर्वक रोकना और पानी की तेज बौछार मारना मोदी-खट्टर सरकार की तानाशाही का जीवंत सबूत है।

भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक मजबूत हुई है: राज्यपाल शक्तिकांत

कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने भारत में शिक्षा सुधारों के लिए रमेश पोखरियाल को किया सम्मानित

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, यहाँ जानें क्या भाव हैं आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -