घर से भाग लड़की ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मायकेवाले ने दी जान से मारने की धमकी
घर से भाग लड़की ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मायकेवाले ने दी जान से मारने की धमकी
Share:

गया: बिहार के गया में प्रेम प्रसंग से संबंधित एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपने मायकेवालों पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी देने का इल्जाम लगाया है। दरअसल, बीते वर्ष परिवार वालों के खिलाफ जाकर लड़की ने घर छोड़ दिया था तथा अपने प्रेमी से प्रेम विवाह कर ली। किन्तु लड़की के मायके वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

मामला चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी हिल का है। नीतू कुमारी नामक लड़की ने उसी गांव के रहने वाले गुलशन राज से बीते वर्ष अदालत में प्रेम विवाह कर लिया था। नीतू का आरोप है कि दोनों को उसके मायकेवालों की ओर से जान से मार डालने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते दोनों न्याय के लिए भटक रहे हैं। 

पीड़िता के अनुसार, पिछली 1 मई को उसके मायके वालों ने लड़की एवं उसके पति के साथ-साथ ससुर, देवर, ननद, तथा दादी सास को पीटकर घायल कर दिया। फिर लड़की को धमकी दी कि तुम्हें और तुम्हारे पति को मार डालेंगे। पीड़िता ने कहा कि वह गर्भवती है। इस पिटाई कि वजह से उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा है। नीतू ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से बहुत डरे हुए हैं। नीतू कुमारी ने पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज ना करने का इल्जाम लगाया। उसने कहा कि पुलिस ने उन्हें बिना शिकायत लिखे ही वापस भेज दिया। फिलहाल दंपति ने जिले के पुलिस अधीक्षक के पास शरण ली है। उन्होंने बोला कि वे मायके वालों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं। उन्हें इंसाफ चाहिए।

उसे जो भी मिला, दरिंदा ही मिला...,16 वर्षीय गर्भवती लड़की ने सुनाई हैवानियत की दास्ताँ

फर्जी लोन ऐप घोटाला: ओडिशा पुलिस ने यूपी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अवैध खनन मामला: ईडी ने देश भर में 18 से अधिक स्थानों पर छापे मारे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -