हथियारों के साथ टशन दिखा रही थी लड़की, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
हथियारों के साथ टशन दिखा रही थी लड़की, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, यहाँ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो अपलोड करने वाली एक लड़की को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह लड़की इंस्टाग्राम पर निरंतर हथियारों के साथ अपने फोटो वीडियो अपलोड कर रही थी। सोशल मीडिया पर लड़की के गले में गमछा डालकर हाथ में रिवाल्वर एवं चाकू लिए कई फोटो, वीडियो अपलोड है जिसके पश्चात् पवासा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, लड़की एक महिला को तेज धारदार चाकू से धमका रही थी। मुखबिर की खबर पर पुलिस ने घेराबंदी कर लड़की को पकड़ लिया। पवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के मुताबिक, लड़की को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है, यह फोटो और वीडियो के जरिए दहशत फैलाने का काम कर रही थी। अफसर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि लड़की नशे की आदी है और चिलम, सिगरेट भी पीती है। लड़की के घर में उसकी मां और बहन भी है, पुलिस अपराधी युवती की उत्तर प्रदेश से जुड़े अन्य कड़ियों को तलाशने की कोशिश कर रही है।

पवासा थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि उज्जैन में निरंतर सोशल मीडिया पर ये लड़के लड़कियां हथियारों के साथ में फोटो शेयर करते हैं तथा कुछ ऐसा लिखते हैं जिससे समाज में भय का माहौल पैदा होता है। इस पर निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, एक लड़की है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निरंतर हथियारों के साथ फोटो डाल रही थी, लड़की को चाकू के साथ पकड़ा गया है। अभी पूछताछ की जा रही है, ऐसा पता चला है कि और भी कोई इसके संपर्क में है जिससे समाज में भय की स्थिति पैदा हो रही थी। इसमें कई लड़की सम्मिलित है।

मंदिर में महिलाएं कर रही थी भजन, अचानक खुल गए भगवान शिव के नेत्र, दर्शन को उमड़ पड़ा जनसैलाब

'CAPF को भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ..', दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

'हमें भारत के साथ मिलना है..', PoK के लोगों का प्रदर्शन, पाक सेना पर फूटा गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -