दोस्त के साथ घूमने जा रही थी लड़की, अचानक आए 10 बदमाश और करने लगे गंदा काम
दोस्त के साथ घूमने जा रही थी लड़की, अचानक आए 10 बदमाश और करने लगे गंदा काम
Share:

रांची: झारखंड के चाईबासा मुफस्सिल थाना इलाके के टेकराहातु के समीप एक आदिवासी लड़की के साथ 8-10 लड़को ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना को एयरोड्रम के पास अंजाम दिया गया है। पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है। घटना बृहस्पतिवार शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। 

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, पीड़िता झींकपानी थाना के गांव की है। वह चाईबासा के अपने एक दोस्त के साथ बृहस्पतिवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी। वहां 8-10 लड़कों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया। तत्पश्चात, लड़की को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। रात को इसकी खबर जब पुलिस को प्राप्त हुई, तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्पश्चात, उन्होंने मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की तलाश आरम्भ की। 

वही इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस आस-पास के गांव से कुछ लड़को को उठाकर थाना ले गई है। यहां सभी से पूछताछ चल रही है। पीड़ित लड़की को सदर चिकित्सालय में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उसको किसी से बात करने नहीं दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ लड़कों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अदालत में 164 का बयान भी कलमबंद किया गया है।

उत्तराखंड में बरपा कहर, लैंडस्लाइड से खतरे में पड़ी लोगों की जान

टला बड़ा हादसा! पटरियों पर पोल छोड़ भागे मजदूर, ऐसे बची जान

'बेचारे DGP रिटायर होने वाले हैं...', फेक कॉल केस में बोले CM नीतीश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -