लड़की बन युवतियों को फंसाता था, रेप का आरोपी
लड़की बन युवतियों को फंसाता था, रेप का आरोपी
Share:

शिमला/हिमाचल प्रदेश:  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कास्टिंग काउच का एक मामला सामने आने के बाद हर कहीं हड़कंप मच गया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सुंदर युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस मामले में कहा गया है कि एक लड़की के नाम से बाकायदा फेसबुक आईडी भी इस युवक ने बना रखी थी। उक्त युवक लड़कियों को झांसा देता था और लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में उतार देता था। यह मामला सामने आने के बाद लड़की द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जब आरोपी को विश्वास हो गया कि लड़की उसकी बातों में उलझ गई है और वह मिलने के लिए होटल पहुंचेगी ऐसे में आरोपी वहां पहुंचा और उसने पहले से तैयार पुलिस को पकड़ लिया।

पीडि़ता द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस मामले को लेकर छानबीन में लग गई। माना जा रहा है कि इस युवक ने कुछ और लड़कियों से भी डीलिंग की। यह लड़का पहले एक लड़की के साथ बलात्कार कर चुका है। दूसरी ओर यह लड़की के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर कुछ लड़कियों के साथ चैट करता था और फिर इन लड़कियों को फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर इन्हें झांसे में ले लेता था। इसके बाद वह इनका उपयोग करता था।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -