शादीशुदा लड़की के प्यार में पागल हुई युवती, चौंकाने वाला है पूरा मामला
शादीशुदा लड़की के प्यार में पागल हुई युवती, चौंकाने वाला है पूरा मामला
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने में मंगलवार को 2 लड़कियों ने साथ-साथ रहने व जीवन-यापन करने की बात कर रही है। इसमें एक विवाहित है जबकि दूसरी लड़की की शादी नहीं हुई है। हुसैनाबाद महिला थाने की पुलिस दोनों का बहुत समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

वही एक लड़की के घरवाले भी महिला थाना पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी है जबकि दूसरी लड़की के घरवाले शादीशुदा लड़की पर बहलाने का आरोप लगा रहे हैं। हुसैनाबाद महिला थाना की प्रभारी ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि रांची की रहने वाली एक लकड़ी शादीशुदा महिला है तथा उसके बच्चे भी है। जबकि दूसरी लड़की की शादी नहीं हुई है। पुलिस ने उसे अपनी जिंदगी को बर्बाद करने से बचने की सलाह दी। लेकिन दोनों साथ रहने को अड़े हुए हैं। मंगलवार की देर शाम में समझाने की कोशिश की जा रही है।

रांची की रहने वाली एक लड़की की मुलाकात औरंगाबाद (बिहार) की रहने वाली दूसरी लड़की से रांची में हुई थी। आहिस्ता-आहिस्ता दोनों के बीच बहुत नजदीकियां बढ़ती गई। औरंगाबाद की लड़की के घरवाले रांची जाकर उसे समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह कुछ मानने को तैयार ही नहीं है। कुछ दिन पहले औरंगाबाद निवासी लड़की अपनी मौसी के घर हुसैनाबाद के एक गांव पहुंची थी। पीछे-पीछे उसकी दोस्त सह रांची की लड़की भी हुसैनाबाद आ गई तथा औरंगाबाद की लड़की को साथ रांची चलने की जिद करने लगी। इसी बीच औरंगाबाद की लड़की ने हुसैनाबाद थाने को अपनी मोबाइल फोन से कॉल कर घरवालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

'क्या हिंदू मुसलमान और हिन्दू ईसाई कहे जाएंगे अल्पसंख्यक', मोहन भागवत के बयान पर इस नेता का पलटवार

अश्लील वीडियो देखने के बाद किया 10 वर्षीय मासूम का बलात्कार, फिर जो किया...

बैंक के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जरूर पढ़ ले ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -