महापौर पद के 19 और पार्षद पदों के 341 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
महापौर पद के 19 और पार्षद पदों के 341 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
Share:

इंदौर: (ब्यूरो रिपोर्ट)- आज 6 जुलाई को नगर निगम के महापौर और 85 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। शहर के 2250 मतदान केंद्रों पर 18.35 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें लगभग 9.36 लाख पुरुष और 8.99 लाख महिला मतदाता हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। आपको बता दें इंदौर शहर में पहले 2 घंटे में लगभग 25% मतदान हो चुका है।

मतदान की प्रक्रिया में लगभग 15 हजार शासकीय कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें लगभग 5 हजार पुलिस और होमगार्ड के सिपाही भी शामिल हैं। महापौर के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं तो 85 पार्षद पदों के लिए 341 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। महापौर के 19 उम्मीदवार होने से हर मतदान केंद्र पर महापौर के चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट रखी गई है।

भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्पमित्र भार्गव पत्नी सहित जूनी इंदौर स्थित जूना चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे और पूजन कर जीत का आशिर्वाद लिया। मतदान को लेकर शहर में जबर्दस्त उत्साह है। इसके बाद उन्होंने रणजीत हनुमान मंदिर में भी जाकर पूजन किया। भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया, पुष्यमित्र भार्गव ने मतदान केंद्र क्रमांक 2155, एम विन स्कूल सुदामा नगर ई सेक्टर में परिवार सहित मतदान किया।

सुबह सात बजने से पहले ही शहर में लोग पोलिंग बूथ पर जमा होने लगे थे। शहरी क्षेत्र में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों को सजाया संवारा गया है। इन मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। दो नंबर विधानसभा के कुलकर्णी भट्टा बूथ पर सुबह से ही वोटिंग के लिए कतार लग गई थी।

47 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान: वार्ड 16 के मतदान केंद्र 424, 425, 426,427,452 पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान। प्रगति कान्वेंट हाई सेकेंडरी वेंकटेश विहार में सुबह बूथ क्रमांक 425 पर ईवीएम खराब है। नई मशीन का इंतजार है। मतदान के लिए पहुंचे कई लोगों को लौटना पड़ा। हालांकि 47 मिनट के बाद टीम पहुंची तो ईवीएम मशीन का वायर लूज था, जिसे फिट कर दिया गया। इसके बाद मतदान सुचारू रूप से शुरू हुआ है। इसके बाद टीम को सूचना मिली की नंदबाग में चार वोट डलने के बाद मशीन खराब हो गई है। तो टीम वहां के लिए रवाना हो गई। जयभवनी नगर के न्यू हरकिशन पब्लिक स्कूल में लंबी कतार लगी। केंद्र पर मशीन भी खराब हो गई थी वो करीब 45 मिनट में बदली गई। यहां पहला वोट करीब आठ बजे डाला गया इसलिए भीड़ भी बढ़ गई।

एक चौराहे पर हुआ विवाद: कंडिलपुर चौराहा पर विवाद हो गया। भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। बड़ा गणपति क्षेत्र में मतदान केंद्र के समीप बने काउंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को पोलिस ने हटाया। इसी तरह पंढरीनाथ मतदान केंद्र पर रहवासी बिना मतदान पर्ची के पहुंचने पर उन्हें लौटा दिया। इसे लेकर कांग्रेसियों की पीठासीन अधिकारी से बहस हुई।

आदर्श केंद्र पर मतदाताओं का हुआ स्वागत: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह के मार्गदर्शन में निर्बाध मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों में आए मतदाताओं का इस तरह स्वागत भी किया जा रहा है। नंदा नगर राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर भी सुबह से ही कतार लग गई थी। युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

मंत्री तुलसी सिलावट भी पहुंचे मतदान करने: मध्यप्रदेश शासन में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहां की इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है प्रदेश के सभी 16 नगर निगम चुनाव में वोटर का रुझान भाजपा की ओर है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। सिलावट ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रगति और उन्नति करना है। स्वच्छता में इंदौर का डंका देश में भाजपा के कारण ही बजा है। आज इंदौर फिर से एक नया इतिहास रचने जा रहा है इंदौर में भाजपा के प्रत्याशी प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से विजय होंगे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा भाजपा महापौर प्रत्याशी को पक्षी कहे जाने पर तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस के पास बचा ही क्या है भाजपा संगठन है जबकि कांग्रेस समूह में बटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमलनाथ, अरुण यादव और सुरेश पचौरी में बटी हुई है। हमारे संगठन के योद्धा शहर के सभी भूतों पर डटे हुए हैं और हमारे 85 वार्ड में सभी पार्षद जितने जा रहे हैं।

आप के महापौर प्रत्याशी ने भी किया मतदान: आप के महापौर प्रत्याशी कमल गुप्ता ने भी किया मतदान। नंदन नगर निवासी हेमकुमार लिमोनी 1.30 घंटे से अपनी और परिवार की पर्ची ढूंढ रहे थे। विधानसभा क्रमांक 2, वार्ड 32 के स्लाइज 2 में बनाए गए बूथ में काफी संख्या में मतदाता मौजूद। सरकारी स्कूल में बनाए गए कमरों में अपना मतदान केंद्र तलाशने में आ रही है परेशानी। चंदन नगर के चांदूवाला रोड के अनिता कांवेंट स्कूल में मतदान के लिए सुबह से भीड़ रही। चंदन नगर के आम वाला गेट गली के अल हीरा स्कूल के एक कक्ष की मशीन खराब हुई, तकनीशियन को बुलाया गया।

कांग्रेस का आरोप, पीठासीन अधिकारी उम्मीदवारों को बता रहे चुनाव चिन्ह: विधानसभा तीन में हरसिद्धि में उर्दू स्कूल में विवाद हो गया। पीठासीन अधिकारी खुद ही वोटरों को उम्मीदवारों के चिन्ह बता रहे हैं। मामले में कांग्रेसियों ने आपत्ति दर्ज कराई है और कई भाजपा कार्यकर्ताओं को भी केंद्र से बाहर निकलने का कहा है। हरसिद्धि उर्दू स्कूल में विवाद के बाद सेक्टर अधिकारी भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने पीठासीन अधिकारी पर उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह वोटरों को बताने का आरोप लगाया। इसके बाद सेक्टर अधिकारी मंगेश चौरे केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

बीएलओ ने पर्चियां ही नहीं बांटी: बिलावली में मतदान केंद्र पर बिना आईडी के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे विवाद की स्थिति बन रही है।बीएलओ ने पर्चियां ही नहीं बांटी। इसे लेकर विवाद हो रहा है, बिना आधार कार्ड के वोट नहीं डालने दे रहे हैं।कुछ क्षेत्रीय युवाओं ने बहस कर वोट डाला। बिना आधार कार्ड नहीं जाने दे रहे थे। पर्चियां नहीं बांटने के बाद अब बूथ के पास से पर्चियों का वितरण हो रहा है।

345 संवेदनशील बूथ: एक बैलेट यूनिट में कुल 15 उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि बचे हुए चार उम्मीदवार और एक नोटा दूसरी बैलेट यूनिट में दर्ज हैं। निगम क्षेत्र में 345 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील मतदान केंद्र के रूप में की गई है, इसलिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती है। इसके अलावा जिले की आठ नगर परिषदों के चुनाव भी आज हो रहे हैं। इनमें बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ और सांवेर शामिल हैं। इनमें कुल 1.23 लाख मतदाता और 186 मतदान केंद्र हैं। इन नगर परिषदों के 120 वार्डों में पार्षदों के लिए मतदान किया जा रहा है। हर नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। मंगलवार को तेज वर्षा से मतदान दलों को पहुंचने में मुश्किल आई। यदि बुधवार को भी अधिक वर्षा हुई तो मतदान प्रभावित हो सकता है।

'BJP के पास ED है, CBI है, लेकिन...,' केजरीवाल ने मारा फिल्म 'दीवार' का डायलॉग, Video

'बयान देना आतंकवाद नहीं, लेकिन गला काटना आतंकवाद..', नूपुर शर्मा पर बोले नकवी

'सभी चोरों का नाम मोदी क्यों' बयान देकर संकट में घिरे राहुल गांधी, झारखंड HC ने खारिज की याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -