प्रख्यात लेखक ने कहा मेरी कहानियों के राम मांस खाते है
प्रख्यात लेखक ने कहा मेरी कहानियों के राम मांस खाते है
Share:

नई दिल्ली: The Immortals of Meluha जैसे किताबों से रातों रात प्रसिद्धि बटोरने वाले प्रख्यात लेखक अमिश त्रिपाठी ने कहा है कि मैं जिस राम को जानता हूँ वो मांस खाते है। इस बयान से देश में पहले से छिड़ी असहिष्णुता पर बहस को अब और हवा मिल गई है।

बीबीसी को दे रहे इंटरव्यु में अमिश ने कहा कि मेरी किताब साइन ऑफ इक्ष्वाकु में भगवान राम की कहानी है, जो कि मांस खाते है। जिस पर किसी ने कोई बवाल नही मचाया है। अमिश का कहना है कि कुछ लेखक प्रचार के लिए ही ऐसे बखेड़े को खुद ही खड़ा करते है। अमिश ने कहा कि मेरी कहानी के राम आम इंसान है, क्षत्रिय है और वो मांसाहारी है। भारत को खुले विचारों का देश बताते हुए अमिश ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसे विवाद खड़े करते है।

मुझे इसकी जरुरत नही पड़ी क्यों कि मैं अपने धर्म और विषय का सम्मान करता हूँ। अवॉर्ड लौटाने के मुद्दे पर वो बोले कि अवॉर्ड लौटाने वाले देश के प्यार को ठुकरा रहे है। उनका मानना है कि देश में असहिष्णु घटनाएँ हुई है लेकिन इसका यह मतलब नही है कि पूरे देश को असहिष्णु कहा जाए।

गुनहगारों को सजा के पक्षधर अमिश ने कहा कि जिन्होने गलत किया उसे सजा जरुर मिलेगी। धर्म या पंथ के नाम पर हमारे देश में कोई असहिष्णुता नही है। राजनीति से खुद को दूर रखते हुए अमिश ने कहा कि मैं धार्मिक किताबें लिखता हूं, पर राजनीति पर कभी भी टिप्पणी नहीं करता। राजनीति को समझने वाले मुझसे बेहतर लोग हैं, जिन्हें हम रोज टीवी पर देखते हैं। मैं न तो किसी पक्ष का समर्थन करता हूं और न किसी का विरोधी हूं।

कौन है अमिश त्रिपाठी?

अमिश त्रिपाठी 18 अक्टूबर 1974 को उड़ीसा में जन्मे है। इतिहासकार बनने की इच्छा रखने वाले अमिश ने तीन किताबें-- The Immortals of Meluha, The Secret of the Nagas and The Oath of the Vayuputras लिखी। इस किताब ने उन्हें लगातार 2012-13-14 में फोर्ब्स के 100 सर्वश्रेष्ठ लोगो की सूची में ला खड़ा किया। शिव की ट्रायोलॉजी सीरिज की इन किताबों की 2.5 मिलियन कॉपियाँ बिकी, जो भारतीय पब्लिशिंग के इतिहास में लैंडमार्क है। 14 साल फाइनंशियल सेक्टर में गुजारने वाले अमिश के पहले किताब The Immortals of Meluha को धर्मा प्रोडक्शन ने खरीद लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -