मलेशिया के गलत दस्तावेजो में 7000 हिन्दूओ को बताया गया मुस्लिम
मलेशिया के गलत दस्तावेजो में 7000 हिन्दूओ को बताया गया मुस्लिम
Share:

नई दिल्ली: मलेशिया में लगभग 7000 हिन्दुओ को सरकारी दस्तावेजो में मुस्लिम बता दिया गया। जिसके कारण उन्हें हर प्रकार के सरकारी कार्यो में बहुत परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स का कहना है कि नेशनल आइडैंटिटी कार्ड में 7000 हिन्दुओ को मुस्लिम धर्म से जोड़कर दर्ज किया गया है। इस समस्या के बारे में मलेशिया हिन्दू संगम के अध्यक्ष मोहन शान ने 'मलेशियन इन्साइडर' को आगाह किया है कि यह समस्या सम्पूर्ण मलेशिया के हिन्दुओ के साथ हो रही है इनमे ज्यादातर निम्न आय वाले वर्ग के हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग हैं और उन्हें मुस्लिम दर्ज किया गया है।

मलेशिया के टास्क फोर्स में 8 हिन्दू संगठन शामिल है ये संगठन 500 हिन्दुओ की मदद कर रहे है। इसके अलावा 7000 लोगो को सरकारी दस्तावेजो की गलतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी में कुछ लोग ऐसे है जिनको पीढियों पहले से दस्तावेजो में मुस्लिम कहा गया। जबकि कुछ लोगो को मंत्रालय ने गलती से मुस्लिम लिख दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -