हाथ लगाते ही में निकल आई आंख! जाँच की तो हुआ हैरतंअगेज खुलासा
हाथ लगाते ही में निकल आई आंख! जाँच की तो हुआ हैरतंअगेज खुलासा
Share:

जमशेदपुर: झारखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ जमशेदपुर में एक बुजुर्ग हाथ में आंख लेकर सरकारी चिकित्सालय में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के चलते उसकी असली आंख निकालकर खेलने वाली गोली लगा दी। इस घटना के पश्चात् चिकित्सालय प्रशासन में हंगामा मच गया। पीड़ित आदिवासी गंगाधर सिंह ने केसीसी चिकित्सालय प्रबंधन एवं ऑपरेशन वाले चिकित्सकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

जमशेदपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बने आदिवासी बहुल गांव में लगभग 15 घर है। इन्हीं घरों में से एक घर पीड़ित गंगाधर सिंह का है। कुछ दिनों से उनकी आखों से पानी आ रहा था। गांव में एक महिला आई। वृद्ध गंगाधर सिंह ने अपनी आंख की परेशानी के बारे उसे बताया। महिला ने उनके उपचार का विश्वास दिया तथा एक एनजीओ से बात करने को बोला। 18 नवंबर 2021 को वृद्ध गंगाधर सिंह को चिकित्सालय लेकर ले जाया गया। उनके साथ गांव के ही देवा मुर्मू, छिता हांसदा, भानु सिंह, मांझोल सिंह और टेटे गिरी समेत दो अन्य व्यक्तियों का भी ऑपरेशन किया गया। दूसरे दिन ऑपरेशन के पश्चात् सभी को घर भेज दिया। इसके कुछ दिन पश्चात् गंगाधर की आंखों में खुजली होने लगी। तत्पश्चात, गंगाधर को फिर जमशेदपुर, रांची और कोलकाता ले जाया गया था किन्तु उसके बाद भी समस्या ठीक नहीं हुई। 

वही दिन पर दिन उनकी दिक्कत बढ़ती गई। आंखों में खुजली एवं जलन इतनी बढ़ गई कि वो अपने दोनों हाथों से मसलने लगे। फिर उन्होंने आंखों में पानी डाला। उनका कहना है कि इसके बाद आंख में लगी कांच की गोली बाहर आ गई। जिसे देखकर वो डर गए। तत्काल ही वो अपनी आंख लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरी जांच के पश्चात् पता चला कि उनकी आंख निकालकर नकली लगा दी गई है। इस सच्चाई के पश्चात् पूरे चिकित्सालय प्रशासन में हड़ंकप मच गया तथा मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने एक बैठक बुलाई। वहीं, जिस महिला के द्वारा आपरेशन कराया गया है उसे तलाशा जा रहा है। इस मामले पर सिविल सर्जन शाहिद पाल ने बताया कि गंगाधर की आंख का ऑपरेशन जिस सर्जन की देखरेख में हुआ उसकी तहकीकात की जा रही है। तहकीकात में हमने पाया कि आंख की जगह एक बच्चों को खिलौने वाली गोली लगाई है, जो एक घोर अपराध है। तहकीकात के पश्चात् अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

'पहले की हत्या, फिर शव के टुकड़ों को पकाकर खाया...', 2 औरतों के साथ मोहम्मद शफी ने की रूह कंपाने वाली बर्बरता

गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी हरकत कि भड़के प्रेमी ने दी खौफनाक मौत की सजा

4 साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति-पत्नी ने कर ली ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -