खुदाई में मिला सम्राट अशोक के काल का चबूतरा
खुदाई में मिला सम्राट अशोक के काल का चबूतरा
Share:

मेरठ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बिजली घर के समीप एक पुराने घर की खुदाई के समय ईंटों से बना चबूतरा प्राप्त हुआ है जो कि मौर्य काल के आसपास का है। बचे हुए चबूतरे की लंबाई 29 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर तथा ऊंचाई 2 मीटर के आसपास है। इसमें जो ईंट लगी है वह 42 सेंटीमीटर लंबी, 26 सेंटीमीटर चौड़ी तथा 8 सेंटीमीटर मोटी है जो कि मौर्य काल के सम्राट अशोक के समीप की है। सम्राट अशोक का राज्यकाल ईसा पूर्व 269 से, 232 ईसा पूर्व रहा है।   

दरअसल, मेरठ के हलचल भरे शहर के बीच सालों से अवशेष पर किसी का ध्यान नहीं गया, हालांकि प्रथम दृष्टि में इसमें कुछ विशेष नहीं था इसके आसपास निर्माण होने से इसका एक बड़ा भाग अब नहीं है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बताया कि अवशेषों की पहचान मौर्य काल की एक ईंट मंच के तौर पर की गई है जो 2 हजार वर्ष से ज्यादा पुरानी है। संरचना की लंबाई 29 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर तथा ऊंचाई 2 मीटर चबूतरे के तौर पर है। 

इसके साथ ही मेरठ सर्कल के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अफसर ब्रजसुंदर गडनायक ने कहा क‍ि चबूतरे में जो ईंट प्राप्त हुई है वह 42cm×26cm×8cm साइज़ की है। उन्होंने बताया है कि यहां पर चिन्हित करके अब और खुदाई भी की जाएगी तथा कुछ और सामान प्राप्त होने की संभावना भी पूरी है। उनका कहना है कि जिस साइज की ईंट इस चबूतरे में प्राप्त हुई है वह अशोक सम्राट के मौर्य काल के समीप की ही है। हालांकि, अभी उन्होंने कहा कि इसमें काम चल रहा है तथा इसमें कुछ अधिक बोल पाना अभी जल्दबाजी होगा। 

बहुत ही खास अंदाज में रुबीना ने मनाया पति का जन्मदिन

'भारतीय सेना बलात्कारी, सुप्रीम कोर्ट के जज कातिल...', क्या 'कन्हैया प्रेम' में अंधी हो गई कांग्रेस ?

एक बार फिर 'KBC 13' के मेकर्स ने दोहराई ये गलती

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -