पत्नी का जन्मदिन भूलने पर शत्रुघ्न सिन्हा को पड़ती है मार, खुद खोला राज
पत्नी का जन्मदिन भूलने पर शत्रुघ्न सिन्हा को पड़ती है मार, खुद खोला राज
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशयन शत्रुघ्न सिन्हा को आप इस बार द कपिल शर्मा शो में देखने वाले हैं। जी दरअसल वह शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाई देने वाले हैं। वैसे हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो बड़ा बेहतरीन है। आप देख सकते हैं इस प्रोमो में कपिल शर्मा, शत्रुघ्न से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कपिल ने उनकी पत्नी पूनम के बर्थडे से जुड़ा सवाल किया, जिस पर शत्रुघ्नन ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि अब वह जवाब तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

आप देख सकते हैं इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कपिल, शत्रुघ्न से पूछते हैं कि 'अगर आप अपनी वाइफ का बर्थडे या एनिवर्सरी भूल जाते हैं तो फिर क्या हो सकता है?' इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, 'क्या हो सकता है क्या, आप जो मेरे चेहरे पर एक-दो निशान एक्स्ट्रा देख रहे हैं, समझ नहीं पा रहे हैं आप।'

इस बात को सुनकर कपिल और अर्चना जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वैसे इस प्रोमो के पहले भी शो का एक और प्रोमो जारी किया गया था। उसमे शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते नजर आए थे। उस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन थे। वहीँ उन्होंने बताया था जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की थी तो सबसे पहला सवाल उन्होंने पूछा था कि 'आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं?' इसके आलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया कि उस समय में वह बातचीत करने में बहुत अच्छे नहीं थे और उन्हें नहीं पता था कि बातचीत कैसे की जाती है।

क्या हैं आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल

तमिलनाडु के बच्चों में एमआईएस-सी की रिपोर्ट आई सामने, गंभीर हो सकता है मामला

फीस माफी के लिए इंदौर चोइथराम स्कूल में माता-पिता का विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -