ज्यादा समय का अहंकार इंसान का विनाश कर देता है
ज्यादा समय का अहंकार इंसान का विनाश कर देता है
Share:

अहंकार इंसान को बर्बाद कर सकता है अगर इंसान पर ज्यादा समय तक यह अंहकार हावी हो जाए तो निश्चित ही उसका विनाश संभव है। आज हम आपको घमण्ड यानि की अंहकार से संबधित एक पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी समझ जाएंगे की आखिर क्यों अंहकार से दूर रहना चाहिए? राजा बली बड़े पराक्रमी और दानी थे। भगवान के वे बड़े भक्त भी थे, लेकिन उन्हें बहुत ही घमंड था। तब भगवान के मन में राजा बली की परीक्षा लेने की सूझी और वामन अवतार लेकर उसके यज्ञ में पहुँच गए। जैसे ही वे राजा बली के यज्ञ स्थल पर गए, वे उनसे बहुत प्रभावित हुए और भगवान के आकर्षक रूप को देखते हुए उन्हें उचित स्थान दिया।

अंत में जब दान की बारी आई, तो राजा बली ने भगवान के वामन अवतार से दान माँगने के लिए कहा, तब उन्होंने राजा बली से राज्य में तीन पग जमीन माँग ली। तब राजा बली मुस्कुराए और बोले तीन पग जमीन तो बहुत छोटा-सा दान है। महाराज और कोई बड़ा दान माँग लीजिए पर भगवान के वामन अवतार ने उनसे तीन पग जमीन ही माँगी। तब राजा बली ने संकल्प के साथ उन्हें तीन पग जमीन दान में देने की घोषणा की।

इसके बाद भगवान दो पग में राजा बली के पूरे राज्य को नाप दिया, लेकिन तीसरे पग के लिए राजा बली के पास देने के लिए कुछ भी नहीं था। तब भगवान ने बली से पूछा कि अपना तीसरा पग कहाँ रखूँ। तब राजा बली ने महादानी होने का परिचय देते हुए तीसरे पग के सामने अपने आपको समर्पित कर दिया।

इस कथा के अनुसार हमें इस बात का ज्ञान रखना बहुत जरूरी है कि कभी-कभी लोगों का घमंड चूर करने के लिए भगवान को भी अवतार लेना पड़ता है। अत: हमें कभी भी धनवान होने का घमंड नहीं करना चाहिए।

 

तो इसलिए किसी भी काम की शुरुआत पर स्वास्तिक चिन्ह अंकित किया जाता है

पिछले जन्म के कर्म ही निर्धारित करते है मनुष्य का जन्म

सिक्ख धर्म 10 वें गुरु, गोविन्द सिंह मानवता के पक्षधर थे

बेटी के विवाह में अगर हो रही देरी तो कर लें ये काम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -