वसूली तो होकर रहेगी: सीएम योगी की सख्ती का असर, बुलंदशहर के लोगों ने DM को खुद सौंपे 6 लाख रुपए
वसूली तो होकर रहेगी: सीएम योगी की सख्ती का असर, बुलंदशहर के लोगों ने DM को खुद सौंपे 6 लाख रुपए
Share:

लखनऊ: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हिंसा हुई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग घायल हुए। करोड़ों रुपये की सार्वजनिक और प्राइवेट संपत्ति का भी नुकसान हुआ। इस बीच बुलंदशहर के लोगों की एक कवायद राज्य के लिए मिसाल बन गई है।

बुलंदशहर के लोगों ने अपनी ओर से डीएम को 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है। शासन के अफसर इसे 'पश्चाताप का स्वैच्छिक कदम' बता रहे हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि, 'यह एक सकारात्मक कदम है। इसने हमें दंगाइयों को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस पहुंचने की लंबी प्रक्रिया से बचा लिया है।' उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनकारियों को उपद्रव ना करने की कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने हर्जाने की वसूली की पुलिस कार्रवाई को सही करार देते हुए कहा कि हर दंगाई हतप्रभ है। वसूली होकर रहेगी।

योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है कि, 'हर दंगाई हतप्रभ है। हर उपद्रवी हैरान है। देख कर योगी सरकार की सख्ती मंसूबे सभी के शांत हैं। कुछ भी कर लो अब, क्षतिपूर्ति तो क्षति करने वाले से ही होगी, ये योगी जी का ऐलान है। हर हिंसक गतिविधि अब रोयेगी क्योंकि यूपी में योगी सरकार है।'

PSBs प्रमुखों संग वित्त मंत्री की बैठक आज, अर्थव्यवस्था को मिल सकती है नयी गति

विस्तारा में शुरू की जा सकती है इनफ्लाइट डेटा सर्विस, टाटा की एक कंपनी नेल्को का होगा साथ

RBI : मंदी के बावजूद देश के फाइनेंशियल सिस्टम में बनी रही स्थिरता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -