नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी, हुई मौत
नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी, हुई मौत
Share:

रतलाम: रतलाम से हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जो सभी को हैरान कर रही है। जी दरअसल यहाँ एक शराबी को चिढ़ाना इतना महंगा पड़ गया कि वह इससे परेशान होकर नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके बाद जैसे ही वह वहां से उतरने लगा वैसे ही वह टावर से गिर पड़ा। ऐसा होने से उसकी मौत हो गयी। अब इस मामले में पुलिस जांच करने के बारे में कह रही है।

यह पूरा मामला रतलाम जिले के धानासुता गांव का है। यहाँ राजू नाम के शराबी को गांव का एक अन्य युवक मदन यह कहते हुए चिढ़ा रहा था कि वह आज उसकी पुलिस में रिपोर्ट करके आ गया है और उसे पुलिस मारेगी। यह सुनने के बाद नशे में धुत युवक उसकी बातों को सच समझ बैठा और गांव के टावर पर चढ़ गया। उसके बाद उसने 3 घंटे तक हंगामा किया और ग्रामीण उस तक पहुंचने का प्रयास करते रहे। खबरों के अनुसार उसके बाद खुद शराबी युवक राजू ने जब उतरने का प्रयास किया तो उसका पैर ऊपर फंस गया।

उसके बाद शराबी युवक की बेटी टावर पर चढ़ी और पिता को उतारने के प्रयास में जुट गई। इस दौरान जब बेटी पिता राजू को टावर से नीचे उतार रही थी तो उसका पैर फिसल गया और शराबी युवक टावर से नीचे गिर पड़ा। उसके बाद घायल शराबी राजू को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया और यहाँ डॉक्टर ने घायल राजू को मृत घोषित कर दिया। शराब के नशे में राजू दुर्घटना का शिकार हो गया और इससे उसकी मौत हो गयी। अब पुलिस मामले के जांच के बारे में बात कर रही है।

विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट 2021 में 28 पायदान पर पहुंचा भारत

अब गिरफ्तार होंगे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोग

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 72 हज़ार नए मरीज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -