इस 'द्रौपदी' का जवाब नहीं, सुसाइड, सिगरेट और कंट्रोवर्सी से हैं गहरा नाता
इस 'द्रौपदी' का जवाब नहीं, सुसाइड, सिगरेट और कंट्रोवर्सी से हैं गहरा नाता
Share:

अभिनेत्री रूपा गांगुली का फिल्म जगत का जाना-पहचाना नाम है। विवादों से उनका चोली दामन का साथ रहा है। बीआर चोपड़ा का कालजयी सीरियल महाभारत में द्रोपदी के किरदार से हर घर में अपनी छाप छोड़ने वाली रूपा गांगुली कभी सुसाइड कोशिशों के लिए तो कभी नशे की लत के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रही है। 

हरफनमौला कलाकार रूपा गांगुली का ‌आज जन्मदिन है। आज वो 50 साल की हो चुकी हैं। उन्हें 25 साल पहले अपने द्रौपदी के किरदार से घर-घर में पहचान मिली।  रूपा का जन्म कोलकाता में हुआ। बांग्ला फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं रूपा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। वैसे, वह इन दिनों राजनीति में भी सक्रिय हैं।

25 नवंबर 1966 को जन्मीं रूपा फिल्म और टीवी जगत में समान रूप से काम करती रही हैं। रूपा गांगुली ने बांग्ला भाषा में गाए गीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। 

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में रूपा काफी सक्सेस थीं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा उलझनों से भरी रही। साल 1992 में इंजीनियर ध्रुवो मुखर्जी से रूपा ने शादी की। यह शादी साल 2006 तक चली। साल 2007 दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद रूपा गांगुली का नाम सिंगर देब्येंदु से जुड़ा।

फिल्म जगत में यह चर्चा भी जोरों पर रही कि रूपा गांगुली ने तीन बार सुसाइड की कोशिश की। लंबे समय बाद जब रूपा ने लाइम लाइट में वापसी की तो अपना ध्यान जनसेवा में लगाया। लंबे समय से रूपा मनोरंजन जगत से नदारद हैं।  

आख़िर क्यों गुमनामी में जी रही है राखी गुलज़ार?
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -