कोरोना के कारण नहीं हो सकी महाबोधि मंदिर के गुंबद की सफाई, थाईलैंड वापस जाएंगे कारीगर
कोरोना के कारण नहीं हो सकी महाबोधि मंदिर के गुंबद की सफाई, थाईलैंड वापस जाएंगे कारीगर
Share:

गया: खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ अब धर्मस्थलों और विश्व धरोहरों पर भी देखने को मिलने लगा है। UNESCO द्वारा विश्व धरोहरों में शामिल बिहार के गया स्थित महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने के गुंबद की सफाई नहीं हो पाई है। हालांकि, इसके लिए थाईलैंड से कारीगर बोधगया पहुंच गए थे, किन्तु अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भंते चालिंदा ने सोमवार को कहा कि, "सोने के गुंबद की सफाई के लिए आए थाईलैंड के कर्मचारियों के दल को वापस जाने के लिए कह दिया गया है।" उन्होंने कहा कि, "290 किलोग्राम सोने के गुंबद की सफाई के लिए थाईलैंड से 20 कर्मचारियों का दल बोधगया पहुंचा था, लेकिन सफाई का काम रोक दिया गया। इन्हें वापस थाईलैंड पहुँचाया जा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने 290 किलोग्राम सोने की परत से गुंबद को लपेटा था। इससे मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लग है है। इसकी तीन साल के बाद सफाई कराई जाती है। चालिंदा ने आगे कहा कि, "भगवान बुद्ध पर चीवर चढ़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 31 मार्च तक यह रोक लगाई गई है।"

सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, चांदी की चमक पड़ी फीकी

SBI Cards का डेब्यू कोरोना वायरस से हुआ ख़राब

WPI: थोक महंगाई दर में आयी कमी, खाने-पीने के सामन सस्ते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -