'तानाशाह मोदी को हटाना है...', एक बार फिर अपने ही अंदाज में दिखे लालू
'तानाशाह मोदी को हटाना है...', एक बार फिर अपने ही अंदाज में दिखे लालू
Share:

पटना: बिहार में बदले समीकरण एवं मंत्रिमंडल विस्तार के बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार पत्रकारों के सामने आए। इस के चलते लालू यादव अपने पुराने ही अंदाज में नजर आए। 2024 के समीकरण को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा, तानाशाह सरकार को हटाना है। मोदी को हटाना है। 

दरअसल, लंबी बीमारी एवं चोट की वजह से लालू प्रसाद यादव अभी तक दिल्ली में थे। इस के चलते न वे मीडिया से मिल रहे थे और न ही उनका कोई बयान सामने आया था। हालांकि, अब खबर है कि आज ही लालू यादव पटना पहुंच रहे हैं। यहां आते ही वह नीतीश कुमार से भी मिल सकते हैं। 

लालू यादव ने बिहार के नए कैबिनेट पर लगे आरोपों पर भी जवाब दिया। भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर लालू यादव ने कहा कि सुशील मोदी का क्या है? वह झूठे हैं। कोई मामला नहीं है। दरअसल, बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह ने कल ही शपथ ली है तथा कल ही उन्हें अपहरण के एक मामले में अदालत में आत्मसमर्पण होना था। इस मामले के बाद से विपक्ष उन पर हमलावर है। बता दे कि बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर अभी बवाल मचा हुआ है। 

बिलकिस बानो मामले को लेकर पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी, बहन प्रियंका ने भी साधा निशाना

मायावती पर पुछा सवाल तो मोदी को घेरने लगे चंद्रशेखर, जानिए क्या कहा ?

अमेठी में बनकर तैयार हुई AK-203 असॉल्ट राइफल्स, कभी सिर्फ 'गांधी परिवार' था यहाँ की पहचान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -