अपनी राशि के अनुसार जानिए अपना काला सच
अपनी राशि के अनुसार जानिए अपना काला सच
Share:

हम सभी इस बात को जानते हैं कि हर सिक्के के दो पहलु होते हैं। ठीक ऐसे ही हर इंसान के दो पहलू होते हैं। एक पहलु वह होता है जो वह सबके सामने दिखाते है और दूसरा पहलु वो जो वह सबसे छिपाते हैं। आज हम आपको राशि के अनुसार बताने जा रहे हैं लोगों के डार्क साइड। आइए जानते हैं। 

मेष-  इस राशि के लोग वास्तव में तो अच्छे इंसान होते हैं, लेकिन इनसे बुरा कोई नहीं। यह अपने आगे किसी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके अंदर जो अहंकार होता है वह सातवें आसमान पर होता है। जब इनसे अच्छा कोई और व्यक्ति कर देता है तो यह उससे और अच्छा करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। 

वृषभ - इस राशि के लोग दूसरे लोगों का दिल जीतने में माहिर होते हैं। यह अपनी बातों में दूसरों को आसानी से घुमा लेते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि वृषभ राशि के लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे लोग बिना मूड के काम करना पसंद नहीं करते।

मिथुन - ये लोग चंचल स्वभाव के होते हैं। इनका मन स्थिर नहीं रहता। यह जल्दी नाराज हो जाते हैं और यह थोड़ी-थोड़ी बात पर लोगों से नाराजगी जताकर दूर हो जाते हैं। यह लोग बिना सोचे-समझे किसी भी काम को कर देते हैं।

कर्क- इस राशि के जातक बहुत ही भावुक होते हैं।  इनके अंदर जलन की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। यह ऊपर से सब ठीक होने का दिखावा करते हैं। वहीँ अगर कोई व्यक्ति इनसे ईर्ष्या रखे तो यह उसके विरुद्ध जाने से भी नहीं चूकते हैं।

सिंह- अगर इन राशिवालों को गुस्सा आता है तो ये किसी को नहीं छोड़ते। ऐसे लोग खुद से संतुष्ट ना होने पर दूसरों पर अपना गुस्सा निकालते हैं। 

कन्या- इस राशि के जातक दूसरों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखते और मजाक बनाते हैं। ऐसे राशिवालों की बातों से कई बार सामने वाला आहत हो जाता है लेकिन इन्हें इसका एहसास नहीं होता।

तुला- तुला राशि के लोगों को सिर्फ खुद की भावनाओं की कद्र होती है। ये लोग दूसरों को आसानी से अपनी तरफ ले लेते हैं।


वृश्चिक- ऐसे राशि के लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरे से दोस्ती करते हैं। यह दूसरों का दिल भी दुखा देते हैं और ईर्ष्यालु भी होते हैं।

धनु- ऐसे लोगों को किसी भी तरह के पारिवारिक रिश्तों में कोई रुचि नहीं होती है। इस वजह से जब कोई व्यक्ति इनके करीब आता है तो बिना वजह ये लोग उनसे पीछा छुड़ा लेते हैं। 

मकर- इस राशि के लोग सिर्फ अपने बारे में बात करना पसंद करते हैं। ये जताते यह है कि जीवन में उनके अलावा किसी ने भी ऐसा दुख या अन्याय महसूस नहीं किया जैसा उन्होंने किया है। केवल यही नहीं बल्कि जब कोई इनसे बात करने की कोशिश करता है, तो ऐसे लोग कहानी को घुमा देते हैं और किसी तरह अपने बारे में बात करते हैं।

कुंभ- इस राशि के लोग किसी एक के होकर नहीं रह सकते हैं। इस राशि वाले जिद्दी होते हैं और एक बार जो सोच लेते हैं, वो जरूर करते हैं, चाहे वो गलत हो।

मीन- इस राशि के लोग शर्मीले होने का दिखावा करते हैं, लेकिन अभिमानी होते हैं। ऐसे लोग अपनेपन का दिखावा ज्यादा करते हैं।

होली की पार्टी में जमकर झूमि नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ पूल में डांस करते हुए आई नजर

कोचिंग जा रही 2री कक्षा की बच्ची से बलात्कार, पीडिता को तड़पता छोड़ आरोपी हुआ फरार

हॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा धक्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -