मंदिर में भक्तों की भीड़ के बीच अचानक गिर गई क्रेन, कइयों की हुई दर्दनाक मौत
मंदिर में भक्तों की भीड़ के बीच अचानक गिर गई क्रेन, कइयों की हुई दर्दनाक मौत
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है यहाँ त्यौहार के चलते क्रेन गिरी गई। दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया है। त्योहार में क्रेन का उपयोग करने की इजाजत नहीं थी।

अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस के चलते तीन लोग क्रेन से लटककर भगवान प्रतिमाओं को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई। कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं। उनके हाथ में माला है, वे प्रतिमाओं को माला पहनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई। दुर्घटना के बाद मंदिर में भगदड़ मच जाती है। कुछ व्यक्तियों ने क्रेन के नीचे दबे भक्तों को निकालने का प्रयास किया।

वही कई लोग भाग कर क्रेन से दूर हटने में सफल रहे जबकि 10 लोग क्रेन के नीचे आ गए। क्रेन के पलटने के पश्चात् लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे एवं सभी लोगों को वहां से निकाला। लोगों ने सभी को आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने क्रेन पर लटके तीनों लोग- मुथू कुमार, बूपालन एवं जोति बाबू को मृत घोषित कर दिया। अन्य 10 चोटिल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि 10 चोटिल व्यक्तियों का इलाज अरक्कोणम एवं तिरुवल्लूर के सरकारी चिकित्सालयों में चल रहा है। दुर्घटना की खबर पाकर नेमिली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नेमिली पुलिस ने दुर्घटना की तहकीकात आरम्भ कर दी है।

'नौकरी से लेकर शादी तक...', राहुल गांधी ने खुद को लेकर खोले ये बड़े राज

'डीप नेक वाले कपड़े पहना करो', छात्रों के इस खुलासे ने मचा दिया हड़कंप

फंगस लगीं दवा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -