6 अगस्त को देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, 10 को ख़त्म हो रहा वेंकैया नायडू का कार्यकाल
6 अगस्त को देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, 10 को ख़त्म हो रहा वेंकैया नायडू का कार्यकाल
Share:

नई दिल्ली: देश में 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम भी 6 अगस्त को ही घोषित कर दिए जाएंगे। नोटिफिकेशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होकर 19 जुलाई तक चलने वाली है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी। फिर उसी दिन चुनाव के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। यहां ये जानना आवश्यक हो जाता है कि मौजूदा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल दस अगस्त को समाप्त होगा। उससे चार दिन पहले ही नए उपराष्ट्रपति के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव इलेक्शन अनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति (proportional representation) के जरिए किया जाता है। इसमें मतदान भी बेहद खास तरीके से होता है, जिसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम कहते हैं।

इसमें वोटर को वोट तो एक ही देना होता है, लेकिन उसे अपनी पसंद के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित करनी होती है। वह बैलट पेपर पर मौजूद उम्मीदवारों में अपनी पहली पसंद को 1, दूसरी पसंद को 2 और इसी प्रकार से आगे की प्राथमिकता देता है। नए उपराष्ट्रपति का निर्वाचन निवर्तमान उपराष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति के 60 दिनों के अंदर करना अनिवार्य होता है। 

बिहार में बड़ा उलटफेर! RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी

'राफेल से भी ज्यादा तेज़ हैं राज्यपाल..', फ्लोर टेस्ट का आदेश दिए जाने पर भड़के संजय राउत

3 जुलाई को शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे होंगे उपमुख्यमंत्री - सूत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -