Salaar की दुनिया से ऐसे होगा NTR 31 का कंट्रीब्यूशन,  ऐलान होते ही लीक हो गई फिल्म की  कहानी
Salaar की दुनिया से ऐसे होगा NTR 31 का कंट्रीब्यूशन, ऐलान होते ही लीक हो गई फिल्म की कहानी
Share:

बीते दिन ही टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर NTR स्टारर निर्देशक प्रशांत नील की अगली मूवी की मेगा घोषणा कर दी है। जूनियर NTR के बर्थडे के दिन प्रशांत नील ने उनकी फिल्म NTR 31 का एक धांसू फर्स्ट लुक को पेश कर दिया है। इस लुक ने एक बार फिर KGF के फैंस को उत्साहित कर चुके है। जारी हुआ ये फर्स्ट लुक बहुत इंटेंस दिखाई दे रहा है। मूवी का ये फर्स्ट लुक KGF और सालार की दुनिया की याद दिलाता हुआ नज़र आ रहा है। इसके उपरांत से ही उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर इस मूवी की कहानी क्या होने वाली है। इस उत्सुकता के मध्य ही फिल्म की कहानी सामने आ गई है।

जी हां, सोशल मीडिया पर इस  मूवी की कहानी को लेकर बहुत सुर्ख़ियों में बनी हुई है। रिपोर्ट्स का इस बारें में कहना है कि इस मूवी की कहानी सालार की ही दुनिया से लिंक होने वाली है। सुनने में आया है कि मूवी की कहानी ड्रग्स माफिया के ऊपर होने वाली है। जो धुआंधार एक्शन सीन से भरी होने वाली है। ख़बरों का कहना है NTR 31 में जूनियर NTR का किरदार सालार के मेन विलेन राजामनार के बेटे का होने वाला है। सालार के मेन विलेन का किरदार मंझे हुए साउथ फिल्म स्टार जगपति बाबू निभा रहे हैं। जो एक बेहद शानदार अभिनेता है। जगपति बाबू का दमदार लुक भी प्रशांत नील पहले ही जारी कर चुके हैं। ध्यान से देखें तो जगपति बाबू और जूनियर एनटीआर के फर्स्ट लुक भी कुछ-कुछ एक दूसरे से मिलते हैं। 

यही नहीं, जूनियर एनटीआर का किरदार निर्देशक नील की केजीएफ दुनिया का तीसरा किरदार होगा। निर्देशक प्रशांत नील अपनी फिल्म केजीएफ की दुनिया को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। केजीएफ की दोनों ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के बाद वो इसी दुनिया से अपने दूसरे किरदार प्रभास स्टारर फिल्म सालार को बुन रहे हैं। यश और प्रभास के बाद निर्देशक प्रशांत नील ने अपनी इसी दुनिया को बढ़ाते हुए तीसरा किरदार जूनियर NTR के किरदार के रुप में बुना है। तो क्या आप प्रशांत नील की इन अपकमिंग मूवीज को लेकर उत्साहित हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

IPL के फिनाले में अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे आमिर खान

बेटी के बॉलीवुड में डेब्यू से खुश पूनम, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Cannes फिल्म फेस्टिवल में मिनी ड्रेस पहन दीपिका ने ढाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -