ठंड और भी ढाएगी अपना कहर, गिरेगा तापमान तेजी से बढ़ेगी गलन
ठंड और भी ढाएगी अपना कहर, गिरेगा तापमान तेजी से बढ़ेगी गलन
Share:

नई दिल्ली: जनपद में सर्दी का सितम देखने के लिए मिल रहा है। साल 2023 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। पहले हफ्ते इसमें कोई राहत की कोई भी किरण देखने के लिए नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। साथ ही पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच पाएगा। सर्दी और घने कोहरे की स्थिति रहेगी और धूप भी मंगलवार की तरह देर से व हल्की ही होने वाली है। 

दिन का तापमान सामान्य से 5 से छह डिग्री कम रहने वाला है। यदि आप सफर की योजना बना रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि रोडवेज की बसें और ट्रेन कई-कई घंटे विलंब से ही चलाई जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 14 डिग्री था, यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। निरंतर तीसरे दिन कोहरे और ठंड से लोग हलकान हैं। सुबह स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। धूप न निकलने से दिन में भी लोगों को राहत की कोई भी किरण दिखाई नहीं दे रही है। शाम होने के बाद व्यस्त रहने वाले बाजारों में चहल-पहल कम है और सड़कों पर वाहन भी कम ही दिखाई दे रहे है।

सूरज के दर्शन एक बजे के बाद: खबरों का कहना है कि वायुमंडल की ऊपरी सतह पर हल्के बादल सुबह से कुहासा छाया हुआ है। सूरज ने एक बजे के उपरांत दर्शन दिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने कहा कि वायुमंडल की ऊपरी परत ठंडी होने से हल्के बादल छा चुके हैं, जिससे धूप बहुत हल्की निकल रही है। यही वजह है कि देर रात के बाद सुबह साढ़े 11 बजे भी तापमान 11.2 पर ही बना रहा और दोपहर ढाई बजे यह 13.6 डिग्री पर पहुंच सका। शाम होते ही वातावरण में गलन बढ़ गई।

शर्मनाक! BJP नेता ने किया 13 वर्षीय मासूम का बलात्कार, मचा हंगामा

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, SC ने ठुकरा दी ये बड़ी मांग

'मैं अगर सच बता देती तो वो मुझ पर...', अंजलि की दोस्त ने किया एक और खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -