बच्चे ने कर दिखाया कमाल! CM नीतीश के पास पहुंचा 12 वर्षीय मासूम, स्कूल और शिक्षकों की खोल डाली पोल
बच्चे ने कर दिखाया कमाल! CM नीतीश के पास पहुंचा 12 वर्षीय मासूम, स्कूल और शिक्षकों की खोल डाली पोल
Share:

पटना: बिहार में शनिवार को एक बच्चे की सीएम नीतीश कुमार से हुई चंद सेकेंड की बातें सुर्ख़ियों में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी दिवंगत पत्नी मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर नालंदा के कल्याण विगहा पहुंचे थे। कार्यक्रम के पश्चात् नीतीश स्थानीय लोगों की दिक्कत सुन रहे थे। इसी के चलते हरनौत प्रखंड के नीमा कोल निवासी रणविजय यादव का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार मुख्यमंत्री के सामने पहुंच गया। तत्पश्चात, उसने पत्रकारों से चर्चा में जो कहा वो वीडियो के रूप में वायरल हो गया।

वही इसके चलते उसने पिता के शराब पीने की शिकायत की तथा सरकारी स्कूल में पढ़ाई की स्थिति बयां कर दी। सोनू ने बताया कि उसने विद्यालय की बदतर स्थिति बयां की। उसने बताया कि विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं होती। अध्यापक दीपक कुमार ठीक से अंग्रेजी भी नहीं पढ़ पाते हैं। सोनू ने कहा कि वह अच्छे विद्यालय में पढ़ना चाहता है तथा मुख्यमंत्री ने उसे आश्वासन दिया है। 

साथ ही सोनू ने कहा कि मेरे पिता दही बेचते हैं। जो आमदनी होती है उसे शराब-ताड़ी पीने में खर्च कर देते हैं। मैं अपने से छोटी कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हूं वो रुपया भी पिता ले लेते हैं। उसने बोला कि सरकारी विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति ठीक नहीं है। सोनू ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी दिक्कत अच्छे विद्यालय में पढ़ने की है। उसने नीतीश से अंग्रेजी मीडियम विद्यालय में नाम लिखाने की गुजारिश भी की। 

राज्यसभा सांसद बनाए जाने की खबरों पर आया अडानी ग्रुप का बयान, बताया पूरा सच

बड़ी खबर! बिप्लब देब ने अचानक छोड़ा 'त्रिपुरा के मुख्यमंत्री' का पद, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

PM मोदी के पहले कुशीनगर पहुंचे CM योगी, तैयारियों का लिया जायजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -