कार ने एक ही परिवार के 6 लोगों को कुचला
कार ने एक ही परिवार के 6 लोगों को कुचला
Share:

अहमदाबाद : मंगलवार रात को एक कार ने एक पूरे परिवार को कार से कुचल दिया,जिसमे 2 लोगो की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरंजन चार रास्ता के पास एक कार ने मजदूर परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूर परिवार के 6 लोग BRTS रूट के फुटपाथ पर सो रहे थे। हादसे में महिला और एक बालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया की शिवरजंन चार रास्ता के पास BRTS के फुटपाथ पर एक मजदूर परिवार सो रहा था।

इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सभी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी। कार में दो लोग सवार थे जिन्हे मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -