ब्यूटी पार्लर से लौट रही थी दुल्हन, प्रेमी ने शादी वाले दिन ही मार दी गोली
ब्यूटी पार्लर से लौट रही थी दुल्हन, प्रेमी ने शादी वाले दिन ही मार दी गोली
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही प्रेमिका को विवाह वाले दिन गोली मार दी। दुल्हन उस वक़्त ब्यूटी पार्लर से सजधज कर घर लौट रही थी। प्रेमी ने सीधे उसे कनपटी पर गोली मारी। गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। उसे फ़ौरन अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद सिरफिरे आशिक को अरेस्ट कर उसे जेल भेज दिया गया। प्रेमी को अदालत ने सात वर्ष की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना 10 वर्ष पूर्व 24 फरवरी 2013 की रात की है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भीकनपुर के रहने वाले रोहताश कुमार एक अस्पताल में कंपाउडर था। गांव मनोटा निवासी एक व्यक्ति की बेटी भी यहां नौकरी करती थी। एकतरफा मोहब्बत में रोहिताश उस पर फिदा था। इसी बीच परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और निर्धारित कर दी। 24 फरवरी 2013 को गांव में ही उसकी बारात आनी थी। रोहिताश ने जब अपने इश्क का इजहार किया तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

विवाह वाले दिन वह अपनी ममेरी बुआ व गांव निवासी युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हसनपुर में ब्यूटी पार्लर से वापस घर लौट रहे थे। बाइक मनोटा पुल पर पहुंची, तो साथियों के साथ रास्ता घेरकर खड़े रोहिताश ने बाइक रुकवा कर दुल्हन की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी थी। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज की थी। आरोपी को अरेस्ट कर चालान कर दिया था। फिलहाल, वह जमानत पर था।

बहराइच में चौथी कक्षा के बच्चे की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव

नई प्रेमिका के साथ मिलकर किया एक्स का क़त्ल, चौंकाने वाला है मामला

स्कूल डायरेक्टर ने दी 9 वर्षीय बच्चे को दर्दनाक मौत, हैरान कर देने वाली है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -