दूल्हे के गले में वरमाला डाल रही थी दुल्हन, अचानक मच गई चीख-पुकार
दूल्हे के गले में वरमाला डाल रही थी दुल्हन, अचानक मच गई चीख-पुकार
Share:

गया: बिहार के गया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक घर के बाहर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डालने जा रही थी, उसी वक़्त एक दुर्घटना हो गई एवं पास के मकान का छज्जा नीचे आ गया। छज्जे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग खड़े हुए थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे थे। घटना की वीडियो सामने आया है। इसमें छज्जा टूटने के पश्चात् बेर की भांति लोग जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, जिले के इमामगंज थाना इलाके के फतेहपुर गांव के रहने वाले नंदू यादव की बेटी की शादी थी। घर के बाहर खुले में टेंट लगवाया गया था। साथ ही दूल्हा-दुल्हन के लिए स्टेज भी वहीं पर बनवाई गई थी। शादी की रस्में चल रहीं थीं। दूल्हा-दुल्हन की जयमाला का समय हो गया था। दूल्हा-दुल्हन की जयमाला के लिए भी विशेष प्रकार का इंतजाम किया गया था। फोटोग्राफी की जा रही तथा वीडियोग्राफी भी जारी थी। ग्राउंड के आस-पास बने घरों की छत एवं छज्जों पर से पड़ोस के लोग भी जयमाला समारोह को देख रहे थे। 

वही ऐसे ही एक घर के छज्जे में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाएं एवं बच्चे खड़े हुए थे। अचानक से छज्जे टूट जाता है। महिलाएं एवं बच्चे एकदम से नीचे आ गिरते हैं। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छज्जे पर कई महिलाएं और बच्चे उपस्थित हैं तथा जयमाला देख रहे हैं। तभी छज्जा आगे की ओर झुकता है तथा पलक झपकते ही टूट जाता है। उस पर उपस्थित लोग जमीन पर आ गिरते हैं। कुछ महिलाएं हवा में लटक जाती हैं तथा फिर वह भी नीचे आ गिरती हैं। 

'पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, Pok को श्री राम की जरूरत', गुजरात में बोले बागेश्वर बाबा

BJP सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा था तंज, अब दफ्तर बुलाकर लगाई गई फटकार

नीति आयोग की बैठक का भी बहिष्कार करेंगे नितीश-ममता और केजरीवाल, 8 बेहद अहम बैठक पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -