वरमाला डालते ही हो गई दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
वरमाला डालते ही हो गई दुल्हन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में एक घर में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं जब वधु की जयमाला स्टेज पर अचानक मौत हो गई। दरवाजे पर बारात आई तो खुशी में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। शुक्रवार की रात गांव भदवना निवासी राजपाल की पुत्री शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बारात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के पश्चात् जब द्वारपूजा आरम्भ हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों ओर से हंसी-ठिठोली भी जमकर चल रही थी।

वही चारों ओर खुशी का माहौल था दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया की प्रतीक्षा कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर एवं वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख हलचल मच गई।

वहां आसपास उपस्थित घरवालों ने तुरंत दुल्हन को उठाया और उपचार के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत के पश्चात् तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में परिवर्तित हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल समेत घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जल्द भारत आएंगे 12 और चीते, नए बाड़े बनकर हुए तैयार

55 वर्षीय पादरी ने किया था 4 लड़कियों का यौन शोषण, अब चर्च पर चला बुलडोजर

टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण, जन्मस्थली पातालपानी भी जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -