70 फीट की ऊंचाई पर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी, देखने वाले रह गए दंग
70 फीट की ऊंचाई पर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी, देखने वाले रह गए दंग
Share:

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग की इस्पात नगरी भिलाई से शादी की एक अनोखी घटना सामने आ रही है यहाँ दूल्हा-दुल्हन ने हवा में 70 फीट की ऊंचाई पर एक-दूसरे को वरमाला डाली। इसके लिए दूल्हा एवं दुल्हन एयर बैलून में सवार हुए थे। लड़की के पिता अवधेश पांडेय ने बताया कि वो अपनी बेटी प्रीति की शादी कुछ अलग अंदाज में करना चाहते थे। इसके लिए राजस्थान से एयर बैलून मंगवाया। 

वही यह बैलून इतना विशाल था कि उसके लिए बड़े ग्राउंड की आवश्यकता थी। इसके लिए सेक्टर-7 दशहरा मैदान में शादी का आयोजन तय किया। देर रात लगभग एयर बैलून दूल्हा दूल्हन को लेकर आसमान में उड़ा। तत्पश्चात, 70 फीट की ऊंचाई पर दुल्हन प्रीति और दूल्हा रवि ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। एयर बैलून उड़ाने वाले विशेषज्ञ रोहिताश ने बताया कि वह और उनके साथी बीकानेर से यहां आए हैं। वह पहली बार भिलाई एयर बैलून लेकर आए हैं। पायलट की देखरेख में बैलून फ्लाई करता है। इसे रस्से से बांधकर कंट्रोल किया जाता है। इसमें एक बकेट होता है, जिसमें गैस सिलेंडर रखा होता है।

गैस से आग जलाकर बैलून में गर्म हवा भरी जाती है। इसी बकेट में दूल्हा-दुल्हन एवं पायलट सवार रहते हैं। रस्से के माध्यम से टीम के लोग खींचकर बैलून को ऊपर नीचे कर सकते हैं। इसके लिए 7 व्यक्तियों की टीम काम करती है। रोहिताश यह काम बीते 20 वर्षों से कर रहे हैं। जैसे ही भिलाई में दूल्हा दुल्हन को लेकर एयर बैलून हवा में उड़ा तो देखने के लिए आसपास के लोग अपनी छतों पर पहुंच गए। दूल्हा दुल्हन अपने हाथों में वरमाला लेकर बैलून पर सवार थे। वहीं, शादी में आए मेहमान नीचे खड़े होकर देख रहे थे। हवा में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। तत्पश्चात, बैलून वापस नीचे खींच लिया गया। एयर बैलून को उड़ाने के वक़्त टेक्नीशियन मौके पर चेक करते रहे। दुल्हन के पिता अवधेश कुमार पांडे ने बताया कि बिटिया को हम परी मानते हैं। यही सोचकर परी की शादी में वरमाला कार्यक्रम धरती तथा आसमान के बीच में किया है। वहीं, दूल्हा रवि तिवारी ने कहा कि हमने हार्ट बैलून में वरमाला डाली है, एहसास अच्छा है। कुछ नया है।

G-20 के अध्यक्ष बनने को लेकर PM मोदी ने मन की बात में कही ये बड़ी बात

ध्वस्त होगा माफियाओं का साम्राज्य, प्रशासन ने की ये तैयारी

भारत जोड़ो यात्रा: महू में बुलेट चलाते नज़र आए राहुल गांधी, जीतू पटवारी ने लगाई दौड़, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -