होटल में पंखे से लटका मिला RBI के जनरल मैनेजर का शव, जांच में जुटी पुलिस
होटल में पंखे से लटका मिला RBI के जनरल मैनेजर का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर के एक होटल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जनरल मैनेजर का शव बरामद हुआ है। RBI के जनरल मैनेजर आशीष रंजन सामल गुवाहाटी में काम करते थे। ओडिशा के जाजपुर में उनका पैतृक आवास है। यहां वे अपने परिवार के लोगों से मिलने आए थे। आरबीआई की गुवाहाटी शाखा के जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत आशीष रंजन सामल की लाश होटल के कमरे में छत के पंखे से लटकी हुई मिली है।

सामल जाजपुर जिले के नरहरिपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने कहा कि सामल 24 अक्टूबर को अपनी मां से मुलाकात करने के लिए अपने पैतृक गांव आए थे। इसके बाद में वे अपनी पत्नी से मिलने भुवनेश्वर गए जहां उनकी पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका बेटा क्लास दूसरी का छात्र है और शहर में अपनी मां के साथ रहता है।

हालांकि वे उसी दिन भुवनेश्वर से लौट गए और चंदीखोल में अपने लिए एक रूम बुक किया। होटल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामल के कमरे का दरवाजा खटखटाया किन्तु जब उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया तो कर्मचारियों ने  पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो पंखे से मैनेजर का लटकता हुआ शव लटकता हुआ मिला।

दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त गिरावट, जानिए आज के रेट

दिवाली पर अगर यहाँ से ख़रीदा सोना, तो मिलेगी 'डबल चांदी'

धनतेरस के दिन सोने-चांदी की कीमतों ने दिया झटका, इतने बढ़े दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -