खरगोन में हिंसा के बाद लापता हुआ शख्स का शव इंदौर के अस्पताल में मिला
खरगोन में हिंसा के बाद लापता हुआ शख्स का शव इंदौर के अस्पताल में मिला
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के खरगोन से लापता हुए एक शख्स का शव इंदौर के अस्पताल में मिला है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के पर्व पर हिन्दुओं द्वारा निकाली गई शोभायात्रा पर मुस्लिम भीड़ द्वारा किए गए पथराव और हमले के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद से इबरिस नामक शख्स लापता था। शख्स इंदौर के एक अस्पताल से मिला था। 

जानकारी के अनुसार, खरगोन में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की हिंसा के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसके बाद से इबरिस लापता हो गया था। वह 10 अप्रैल के बाद से ही लापता था। खरगोन थाने में 14 अप्रैल को उसके लापता होने का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब उसका शव इंदौर के अस्पताल से मिला है। 

वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के बाद भड़की हिंसा तथा सांप्रदायिक तनाव के बाद सभी मस्जिदों में CCTV कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। एक मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कि कैमरे लगाने से ऐसी घटनाओं में अपराधियों का पता लगाने में सरलता होगी। यह काम पूरे राज्य में किया जाएगा।

जहांगीरपुरी घटना को बीजेपी MP ने बताया अंतरराष्ट्रीय साजिश

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप ने तमिलनाडु और हरियाणा के बीच होगी कड़ी टक्कर

अमर शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि आज, अंग्रेज़ों ने दे दी थी शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -