'द बिग पिक्चर' के सेट पर इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बेटी सोनाक्षी ने संभाला
'द बिग पिक्चर' के सेट पर इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बेटी सोनाक्षी ने संभाला
Share:

टेलीविज़न जगत के मशहूर गेम शो 'द बिग पिक्चर' ऑडियंस का मनोरंजन करता दिखाई दे रहा है, मगर इस वीकेंड शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होने वाला है। इस शो में करण जौहर तथा काजोल के अतिरिक्त सोनाक्षी सिन्हा एवं शत्रुघ्न सिन्हा भी दिखाई देंगे। कलर्स चैनल ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा एवं सोनाक्षी सिन्हा के बीच के कई जबरदस्त एवं भावुक पल देखने को मिल रहे हैं। 

वही वीडियो का आरम्भ होता है शत्रुघ्न सिन्हा के स्टेज पर एंट्री मारने से। वह बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। इसके साथ ही जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा स्टेज पर आते हैं, रणवीर सिंह उनके पैर छूते हैं। सोनाक्षी यह देखकर बोलती हैं कि रणवीर सिंह को देखकर लोगों को क्या हो जाता है, यह क्या हो रहा है? मैं पहली बार इस प्रकार से पापा को डांस करते देख रही हूं। इसपर शत्रुघ्न सिन्हा बोलते हैं कि बहुत जान है अभी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही स्टेज पर शत्रुघ्न सिन्हा की बायोपिक के बारे में भी चर्चा होती है। शत्रुघ्न का मन है कि रणवीर सिंह उनकी बायोपिक में लीड किरदार अदा करते, यदि बनती है तो। साथ ही अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के डायलॉग 'खामोश' को लेकर भी चर्चा होती दिखाई देती है। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की पहली फिल्म थिएटर में देखने जाने को लेकर बताते हुए भावुक हो जाते हैं। वह बोलते हैं कि मुझे गर्व महसूस हुआ तथा मैंने बोला कि घर पर स्टार बॉर्न हो चुका है, मगर कहीं यह स्टारडम पैरेंट्स से इन्हें दूर न कर दे। सोनाक्षी अपने पिता को संभालती नजर आती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा यह भी कहते हैं कि उनकी आवाज इतनी कठोर है कि सोनाक्षी उनसे डरती नहीं थीं। बल्कि वह बचपन में सोनाक्षी के लिए गाना गाते थे। 'ब्लैकमेल' फिल्म का सांग 'शरबती तेरी आंखों की' सांग सुनकर सोनाक्षी सो जाती थीं। उन्हें यह गाना बहुत पसंद था। 

ये काम करते है कपिल शर्मा के बड़े भाई, पूरा देश करता है सम्मान

बहुत ही खूबसूरत है टीवी के 'श्रीराम' की बेटी, देखिए ये जबरदस्त तस्वीरें

नहीं रहे विशाल ददलानी के पिता, माँ को लेकर हुए दुखी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -