शादी के चंद घंटे बाद ही उठी दूल्हा-दुल्हन की अर्थी, खुशियों के बीच पसरा मातम
शादी के चंद घंटे बाद ही उठी दूल्हा-दुल्हन की अर्थी, खुशियों के बीच पसरा मातम
Share:

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ शादी के चंद घंटे पश्चात् ही दूल्हा-दुल्हन की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। एक पल में दो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहा था उसे तेज गति ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सड़क से नीचे उतर गई। दूल्हा एवं दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दूल्हे का बहनोई गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर समेत फरार हुए चालक तलाश आरम्भ कर दी है। घटना बिहार के नालंदा जिले के गांव की है।

घटना नालंदा के गिरियक थाना इलाके के पुरैनी गांव के पास की है। शुक्रवार को गिरियक के सतौआ गांव के रहने वाले कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20 साल) की शादी नवादा के महराना गांव के रहने वाले श्याम कुमार (27 वर्ष) के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर को पुष्पा को विदा किया गया था। इनोवा कार में श्याम अपनी दुल्हन पुष्पा एवं बहनोई के साथ अपने गांव महाराना के लिए निकला था। दोपहर लगभग 3-4 बजे के बीच उनकी गाड़ी पुरैनी गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसकी वजह से कार सड़क से नीचे उतर गई। श्याम और पुष्पा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। श्याम का बहनोई और कार का ड्राइवर इस बुरी तरह से चोटिल हो गए।

घटना की खबर प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के शव को मर्चुरी भिजवाया तथा गंभीर घायल बहनोई को उपचार के लिए विम्स में भर्ती कराया। कार को टक्कर मारने के पश्चात् अपराधी चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। घटना के बारे में जैसे ही परिवारों को खबर प्राप्त हुई तो वहां मातम छा गया। एक ही पल में खुशियां गम में बदल गईं। लोगों का कहना था कि हमने तो बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था, क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। गांव के लोगों का कहना है कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन होता है। रेत खनन करने वाले लोग ट्रैक्टर से रेत भरकर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए सड़क से निकलते हैं। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस की भी अवैध रेत खनन करने वालों के साथ मिलीभगत है।

UP में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, 17 घायल

पुणे के ऑटो ड्राइवर को 'सर तन से जुदा' की धमकी, कसूर- The Kerala Story देखने वालों से नहीं ले रहे थे किराया

टेक्निकल इंटेलिजेंस में निकली वेकेंसी, ये लोग करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -