IPL में इन 10 बल्लेबाजों ने जड़ें है सबसे अधिक छक्के
IPL में इन 10 बल्लेबाजों ने जड़ें है सबसे अधिक छक्के
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे प्रसिद्द और चर्चित टी-20 लीग है। हम आज आपको अब तक के आईपीएल इतिहास के 10 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे अधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया है 

1 क्रिस गेल 

क्रिस गेल को छक्के लगाने में महारत हासिल है। फैंस की भारी भीड़ तो महज गेल के लंबे-लंबे छक्के देखने के लिए ही उमड़ती है। 125 मैचों में गेल कुल 326 छक्के जड़ चुके हैं। 

2 एबी डिविलियर्स 

एबी डिविलियर्स स्टेडियम में किसी भी दिशा में गेंद पहुंचाने में माहिर है। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में खेले 154 मैचों में कुल 212 छक्के जड़ें हैं। 

3 महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने आईपीएल में खेले 190 मैचों में कुल 209 छक्के जड़ें हैं। 

4 रोहित शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा लंबे-लंबे छक्के लगाने के कारण 'हिटमैन' के नाम से प्रसिद्द है। रोहित 188 मैचों में 194 छक्के लगा चुके हैं। 

5 सुरेश रैना 

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना 193 मैचों में 194 छक्के जड़ने के साथ इस सूची में पांचवे नंबर पर है। 

6 विराट कोहली 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 177 मैचों में कुल 191 छक्के जड़ चुके हैं। 

7 डेविड वार्नर 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले डेविड वार्नर ने कुल 126 मैचों में 181 छक्के जड़ें हैं। 

8 शेन वाटसन

शेन वाटसन इस सूची में 8वें स्थान पर है। शेन ने 134 मैचों में कुल 177 छक्के जड़ें हैं। 

9 कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का नाम भी इस सूची में शामिल है। कीरोन पोलार्ड ने 148 मैचों में 176 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।  

10 युसूफ पठान

सूची में अंतिम स्थान युसूफ पठान का है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले युसूफ पठान ने 174 मैचों में कुल 158 छक्के लगाए हैं।  

 

ICC को टी-20 को लेकर है संदेह, जानें क्या है इसके पीछे का खेल

BCCI से आईसीए ने की मांग, कहा- 'पूर्व खिलाड़ी हमेशा इंतजार नहीं....'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -