यहां के समुद्र तट पर होता है जन्नत का आभास
यहां के समुद्र तट पर होता है जन्नत का आभास
Share:

लोस काबोस की नेचुरल सुंदरता का आकर्षण हर पर्यटक को अपनी ओर खींचता है। हॉलीडे सीजन में रोज हजारों क्रूज लाइन पर्यटक मैक्सिको के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटक शहर काबो सान लुकास पहुंचते हैं। मैक्सिको में काबो को लोस काबोस के नाम से भी जानते हैं। काबो के नाम से मशहूर काबो सान लुकास मैक्सिको के बाजा प्रांत में पड़ता है। काबो के दूसरी ओर सान जोस देल काबो नामक गांव है जो काबो सान लुकास के पूर्णत विपरीत है। गोल्फ में रुचि रखने वाले जिज्ञासु लोगों को बता दें कि काबो में धरती के कुछ सर्वाधिक सुंदर गोल्फ कोर्स हैं। कोर्तेज सागर से चंद्रोदय तथा प्रशांत महासागर में इसके अस्त होने के खूबसूरत नजारे को देखने का मौका आप हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे।

संगीत प्रेमियों के लिए शाम के वक्त काबो वाबो कैंटीना प्रथम विकल्प है। चूंकि लोस काबोस में तैराकी योग्य असंय समुद्र तट हैं, काबो को मैक्सिको का ‘बीच कैपिटल’ भी कहा जाता है। कई बार इसे ‘गोल्डन कॉरिडोर’ (सुनहरा गलियारा) भी पुकारा जाता है। काबो बंदरगाह पर उतरने वाले पर्यटकों का स्वागत स्थानीय संगीत, ड्रिंक्स तथा स्वादिष्ट व्यंजनों से होता है।
काबो की सर्वोत्तम खासियत है यहां के मेहमान नवाज लोग और उनके भोजन में भारतीय स्वाद। आपको 10 वर्ष से भी छोटे बच्चे संगीत वादन करते, आपका मनोरंजन करते दिखाई देंगे। संगीत तथा भोजन इसकी जान हैं। 
आज काबो विश्व के उन 10 पर्यटन स्थलों में से एक हैं जहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। एल आर्को दे काबो सान लुकास यहां का मुय पर्यटक आकर्षण है। द लवर्स बीच पर स्थित एल आर्को नौका विहार, गोताखोरी, तैराकी के शौकीनों के लिए उत्तम है।

स्पा तथा रिसोटर्स भी काबो के मुय आकर्षणों में हैं। काबो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। चिलेनो बीच पर कॉरिडोर एरिया खासा लोकप्रिय है जो सबसे ज्यादा पर्यटकों वाले तटों में से एक है। काबो तथा इसके बीच रिसोटर्स से नजदीक समुद्र में हपबैक व्हेल मछलियों को देखना भी यादगार बन जाता है। 
शॉपिंग के शौकीन ‘लग्जरी एवेन्यू’  जा सकते हैं जहां बड़ी संया में लोग खरीदारी करते हैं। क्रूज जहाजों पर काम करने वाले सदस्य यहां छोटी-मोटी चीजें तथा इलैक्ट्रोनिक्स खरीदते हैं। 
मैक्सिको बेहद सस्ता देश है। उदाहरण के लिए भारत में 200 ग्राम  शेविंग क्रीम 50 रुपए में मिलती है जिसकी कीमत वहां 45 रुपए है। काबो व मैक्सिको के मॉल्स तथा दुकानें भारत की याद दिलाती हैं। 
वहां चिप्स लोकप्रिय हैं तथा साल्सा काबो का मुय भोजन है। इसे आप 1-2 डॉलर में खरीद सकते हैं जो पेट भरने के लिए काफी होता है। कुछ बार फ्री ड्रिंक्स भी ऑफर करते हैं।
चूंकि काबो में बड़ी संया में क्रूज जहाज पहुंचते हैं, उनके सदस्यों के लिए वहां विशेष रेस्तरां हैं जो सस्ती दरों पर उन्हें भोजन देते हैं। वहां पर भोजन की गुणवत्ता तथा सफाई का उच्च स्तर साफ दिखाई देता है। 
मैक्सिको वासियों सहित अधिकतर पर्यटक भी वहां मुयत: बीयर, साल्सा सॉस, नाचौस का भोजन करते हैं जो 4 डॉलर से सस्ता पड़ता है। संस्कृति तथा भोजन के मामले में मैक्सिको काफी कुछ भारत जैसा ही है- भारतीयों जैसे ही वे भी मसालेदार भोजन पसंद करते हैं। 

मौसम की बात करें तो जनवरी तथा फरवरी शीतल महीने हैं जब तापमान 23 से 25 डिग्री सैल्सियस सैंटीग्रेड रहता है। सितबर में यह 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। यूं तो साल भर वहां पर्यटक पहुंचते हैं हालांकि, उत्तम वक्त जनवरी से मई के मध्य है।
समुद्र के रास्ते सैर करवाने वाली दुनिया भर की सभी प्रमुख क्रूज लाइन्स  यहां पहुंचती हैं। काबो के अलावा करीब स्थित ला पाज, मजत्लान, पुएर्तो वालर्ता, गुआएमास, लोरेटो जैसे पर्यटक शहरों की भी ये जहाज सैर करवाते हैं।     
मुख्य आकर्षण
लवर्स बीच पर द आर्च, लैंड्स एंड, सान लुकास गिरजाघर, कल्चरल सैंटर, लग्जरी एवेन्यू, गोल्फ कोर्स, जंगल में सैर, स्कूबा डाइविंग तथा वाटर स्पोटर्स, लोकप्रिय रेस्तरां पीकॉक, मी कासा, एल कोरल।
किफायती होटल
सैवन क्राऊन (प्रतिरात्रि 30 से 50 डॉलर), रेनट्रीज क्लब रेगीना लोस काबोस (प्रतिरात्रि 50 से 70 डॉलर), लग्जरी होटल, वन एंड ओनली पालमिला रिसोर्ट (प्रतिरात्रि 400 से 500 डॉलर)

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -